विज्ञापन

मैं हस्‍तक्षेप करूंगा, लेकिन... अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान संघर्ष को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

डोनाल्‍ड ट्रंप से जब पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के के बीच संघर्ष को लेकर संभावित अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक शानदार प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख हैं.

मैं हस्‍तक्षेप करूंगा, लेकिन... अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान संघर्ष को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
  • डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की और अफगानिस्‍तान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर भी अपनी बात रखी.
  • डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मैं इस मामले में हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं.
  • ट्रंप ने PAK को लेकर कहा कि उनके पास शानदार प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख हैं. मैं दोनों का सम्मान करता हूं.

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड दुनिया में होने वाले हर युद्ध को लेकर बयान देते हैं. इस बार ट्रंप ने पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच बढ़ते सैन्‍य तनाव को लेकर अपनी बात रखी है. ट्रंप ने इस दौरान पाकिस्तान की जमकर तारीफ की और यह भी कहा कि वह इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है. हालांकि उन्‍होंने साफ किया कि उनके पाकिस्‍तान के साथ बेहद अच्‍छे संबंध हैं. साथ ही कहा कि पाकिस्तान मौजूदा हालात में बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके साथ अमेरिका के रिश्ते काफी मजबूत हैं. 

डोनाल्‍ड ट्रंप से जब पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के के बीच संघर्ष को लेकर संभावित अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. उनके पास एक शानदार प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख हैं. मैं दोनों का बेहद सम्मान करता हूं. पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है.

ये भी पढ़ें: ईरान के साथ वार्ता से खुश नहीं, लेकिन हम अगले दौर का इंतजार करेंगे: डोनाल्‍ड ट्रंप

दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रहा तनाव

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई और ड्रोन हमलों के आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका गहरा गई है. 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले करने के बाद “खुले युद्ध” का ऐलान किया है. वहीं, टोलो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने दावा किया कि अफगानिस्तान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए, जिन्हें उनके एयर डिफेंस सिस्‍टम ने नाकाम कर दिया. 

ये भी पढ़ें: 'ईरान पर हमले का खतरा, तुरंत देश छोड़ें'... बेनतीजा जिनेवा वार्ता के बाद चीन-कनाडा ने दी सलाह

पाकिस्‍तान में निजी ड्रोनों के संचालन पर प्रतिबंध 

सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान सरकार ने देशभर में सभी वाणिज्यिक और निजी ड्रोनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है. दूसरी ओर, अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हमले पाकिस्तानी हमलों के जवाब में किए गए थे और पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump On Afghanistan-Pakistan Conflict, Trump Praises Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com