विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

#MeToo: गूगल ने 13 सीनियर स्टाफ समेत 48 को नौकरी से निकाला, पिचई ने कही यह बात

गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने बीते दो सालों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 लोगों को नौकरी से निकाला है.

#MeToo: गूगल ने 13 सीनियर स्टाफ समेत 48 को नौकरी से निकाला, पिचई ने कही यह बात
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई (फाइल फोटो)
सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसने बीते दो सालों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 लोगों को नौकरी से निकाला है. इनमें 13 वरिष्ठ प्रबंधक भी शामिल हैं. गूगल ने अनुचित व्यवहार पर “कड़े रुख” का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की. तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका की दिग्गज कंपनी ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई की ओर से यह बयान जारी किया. यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के जवाब में आया है जिसमें कहा गया कि गूगल के एक वरिष्ठ कर्मचारी, एंड्रॉयड का निर्माण करने वाले एंडी रुबिन पर कदाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें नौ करोड़ डॉलर का एग्जिट पैकेज देकर कंपनी से हटाया गया. साथ ही इसमें कहा गया कि गूगल ने यौन उत्पीड़न के अन्य आरोपों को भी छिपाने के लिए इसी तरह के कार्य किए हैं.

#MeToo : कार्यस्थल पर कैसे रुके यौन उत्पीड़न, उपाय खोजने के लिए गृहमंत्री की अध्यक्षता में गठित हुआ GOM

इस खबर पर मीडिया ने गूगल से प्रतिक्रिया मांगी जिसपर कंपनी ने पिचई की ओर से कर्मचारियों को एक ई-मेल जारी किया कि पिछले दो सालों में 13 वरिष्ठ प्रबंधकों एवं उससे ऊपर के पद के लोगों समेत 48 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है और उनमें से किसी को भी “कोई एग्जिट पैकेज” नहीं दिया गया. 

MeToo: 'क्वीन' के डायरेक्टर बोले- मुझ पर लगे आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण

सुंदर पिचई ने कहा, “हाल के वर्षों में हमने कई बदलाव किए हैं जिनमें आधिकारिक पदों पर आसीन लोगों के अनुचित व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि रुबिन एवं अन्य पर दी गई खबर “भ्रामक थी''. हालांकि उन्होंने लेख के दावों का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, “हम सुरक्षित एवं समावेशी कार्यस्थाल उपलब्ध कराने के लिए बहुत गंभीर हैं.”    

MeToo: सलमान खान की 'भाभी' ने उठाए आलोक नाथ की बदतमीजियों पर सवाल, नशे में हो जाते थे बेकाबू

पिचई ने कहा, “हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम यौन उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की प्रत्येक शिकायत की समीक्षा करते हैं, हम जांच करते हैं और हम कार्रवाई करते हैं.” रुबिन के प्रवक्ता सैम सिंगर ने रुबिन के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने एक अन्य कंपनी के लॉन्च के चलते अपनी इच्छा से गूगल छोड़ा है.

 VIDEO: #MeToo पर क्या है छोटे शहरों की राय, देखें खास कार्यक्रम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sundar Pichai, Google, MeToo Allegations, Google Fires Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com