विज्ञापन

Apple और GMail की सेवाएं अचानक क्यों हो गईं थीं ठप? दुनियाभर में यूजर्स को आई दिक्कतें, कंपनी ने क्या कहा?

एप्पल और गूगल की iCloud, Apple Pay, Gmail, सर्च और ऐप स्टोर सेवाएं कुछ देर ठप रहीं. यूजर्स को साइन-इन और पेमेंट में परेशानी का सामना करना पड़ा.

Apple और GMail की सेवाएं अचानक क्यों हो गईं थीं ठप? दुनियाभर में यूजर्स को आई दिक्कतें, कंपनी ने क्या कहा?
दुनिया भर में कुछ देर के लिए ठप रहीं एप्पल और गूगल की कुछ सेवाएं.
Photo: AFP

एप्पल और गूगल के यूजर्स ने कई जरूरी सेवाओं आईक्लाउड, ऐप स्टोर, एप्पल पे, जीमेल और गूगल सर्च का उपयोग करते वक्त बड़े स्तर पर रुकावटों की जानकारी दी. विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कनेक्शन संबंधी एरर और साइन-इन न हो पाने की समस्याएं सामने आईं. हालांकि, कुछ वक्त की परेशानी के बाद अब सभी सेवाओं बहाल हो गई हैं. पिछले दिनों माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में आई दिक्कतों के बाद एप्पल और गूगल की सेवाएं भी बाधित होने की खबरें आईं. 

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'Downdetector' के मुताबिक, सर्विस में रुकावट की रिपोर्टें भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे से आनी शुरू हुईं और एक घंटे के अंदर इनकी तादाद बढ़कर करीब 1,500-2,000 तक पहुंच गई.

सबसे ज्यादा कौन सी सेवाएं हुईं प्रभावित?

एप्पल और गूगल के यूजर्स ने साइन-इन में दिक्कतें आने की शिकायत की है. Downdetector डेटा से पता चलता है कि सबसे ज्यादा प्रभावित सेवाओं में iCloud और Apple Pay शामिल हैं. इसके बाद, जीमेल, गूगल सर्च और ऐप स्टोर का नंबर आता है. 

यूजर्स ने अकाउंट में लॉग-इन करने, मैसेज भेजने, ईमेल, डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर करने में परेशानी आने की बात कही. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी अपनी समस्याओं के बारे में बताया है. 

कुछ लोगों ने शिकायत किया कि Apple Pay काम नहीं कर रहा है, जबकि अन्य यूजर्स को आईक्लाउड में साइन-इन करने और एप्पल अकाउंट का वेरिफिकेशन पूरा करने में दिक्कतें आईं.

अचानक क्यों ठप हो गईं सर्विसेज?

एप्पल के हजारों ग्राहकों ने लोकप्रिय प्रोग्रामों के साथ-साथ आईक्लाउड और एप्पल पे को यूज करते वक्त समस्याओं की शिकायत की. US TODAY को दिए एक बयान में कंपनी ने कहा कि इन समस्याओं के लिए एक इंटरनल अपडेट जिम्मेदार था. वहीं, कंपनी ने Bloomberg को बताया कि ये दिक्कतें किसी साइबर हमले की वजह से नहीं आई थीं.

यह भी पढ़ें | ऐसा क्या हुआ कि दुनियाभर में सर्विसेस हो गईं ठप? माइक्रोसॉफ्ट ने बता दिया कारण

यह भी पढ़ें | AI बना फरिश्ता; 2.5 साल बाद पति से हुई मुलाकात, गूगल सर्च और ChatGPT से 45 वर्षीय महिला की घर वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, Google, Apple Pay, Outrage, Online Users
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com