विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

मस्जिद में नमाज़ के लिए आए लोगों पर अफगानिस्तान में सैनिक ने बरसाईं गोलियां...पांच मरे, एक घायल

काबुल सिटी के पूर्वी छोर पर स्थित डिस्ट्रिक 09 पुलिस थानाक्षेत्र के खावजा रवाश में एक मस्जिद के भीतर यह गोलीबारी हुई.

मस्जिद में नमाज़ के लिए आए लोगों पर अफगानिस्तान में सैनिक ने बरसाईं गोलियां...पांच मरे, एक घायल
काबुल में एक मस्जिद के भीतर एक सैनिक ने नमाज के लिए आये लोगों पर गोलीबारी कर दी. ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
काबुल:

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में बुधवार को एक मस्जिद (Mosque) के भीतर हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने यह जानकारी दी. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि काबुल में एक मस्जिद के भीतर एक सैनिक ने नमाज के लिए आये लोगों पर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया.

अधिकारी ने कहा कि काबुल सिटी के पूर्वी छोर पर स्थित डिस्ट्रिक 09 पुलिस थानाक्षेत्र के खावजा रवाश में एक मस्जिद के भीतर यह गोलीबारी हुई. प्रांरभिक जांच में पता चला है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया. जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan News Latest, Mass Shooting, Mass Shooting In Mosques
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com