थाईलैंड की अंतरिम संसद ने मेडिकल उपयोग और शोध के लिए मारिजुआना (गांजा) के प्रयोग को अनुमति देने के लिए मतदान किया है. विधेयक से जुड़े एक सीनेटर ने को सीएनएन को बताया कि नशे के रूप में इसका प्रयोग अभी भी अवैध है. सांसद सोमचाई सावंगकर्ण ने कहा कि देश में मारिजुआना का मेडिकल कारणों के लिए प्रयोग वैध करने संबंधी संशोधन विधेयक पारित होना थाईलैंड वासियों के लिए नए साल का उपहार समझा जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, "यह संशोधन (मादक पदार्थ विधेयक) 25 दिसंबर को दूसरी और तीसरी सुनवाई में पारित हुआ और रॉयल गैजेट में प्रकाशित होते ही यह लागू हो जाएगा."
सीएनएन के मुताबिक, नेशनल लेजिस्लेटिव असेंबली के 166 सदस्यों ने इसके समर्थन में मत दिया और इस प्रस्ताव पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई. 13 सदस्य मतदान प्रक्रिया से दूर रहे.
कोढ़ रोगियों के लिए समर्पित किया पूरा जीवन, कभी ऐसी रॉयल लाइफ जीते थे बाबा आमटे
थाईलैंड इसके साथ ही मारिजुआना का मेडिकल उपयोग करने वाला दक्षिण-पूर्वी एशिया का पहला देश बन गया है. यह क्षेत्र मादक पदार्थो के प्रति सख्त तथा मादक पदार्थ संबंधित अपराधों के प्रति कड़े दंडों के लिए जाना जाता है.
दुनिया से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इनपुट - आईएएनएस
वीडियो - थाईलैंड: सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं