विज्ञापन

सिर्फ भारत ही नहीं! दुनिया में भी मनाए जाते हैं होली जैसे रंगीन और मस्ती भरे त्योहार

Holi Jaisi Festivals: दुनिया के 7 रंग-बिरंगे फेस्टिवल जो होली की याद दिलाते हैं.

सिर्फ भारत ही नहीं! दुनिया में भी मनाए जाते हैं होली जैसे रंगीन और मस्ती भरे त्योहार
Holi Jaisi Festivals: दुनिया के 7 रंग-बिरंगे फेस्टिवल जो होली की याद दिलाते हैं.

Holi: होली, रंगों का त्योहार, भारत के सबसे खुशहाल और उत्साह से भरे त्योहारों में से एक है. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये होली का त्योहार सिर्फ भारत मे हीं नहीं बल्कि दुनिया भर में मनाया जाता है. बस इसको हर जगह अलग-अलग नामों से सेलीब्रेट करते हैं. इसका मतलब साफ है कि होली का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दुनिया भर में अलग-अलग समुदायों में इस त्योहार को अलग-अलग तरीकों से सेलीब्रेट किया जाता है. एक-दूसरे पर पानी डालने से लेकर फल और कीचड़ फेंकने तक, ये त्योहार रंग और त्योहार के प्रति लोगों के प्यार को दर्शाते हैं. तो चलिए जानते हैं दुनिया में कहां-कहां पर होली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं. 

1. Songkran (थाईलैंड)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

सोंगक्रान थाईलैंड का नए साल का सेलीब्रेशन है, जिसे दुनिया की सबसे मशहूर वॉटर फाइट भी कहा जाता है. सड़कों पर लोग पानी की बंदूकें और बाल्टियाँ लेकर एक-दूसरे पर पानी डालते हैं. ये पिछले साल की नकारात्मकता को धोकर नई शुरुआत का स्वागत करने का प्रतीक है. म्यूजिक, हंसी और मस्ती इसे होली जैसा ही खुशनुमा बना देते हैं.

2. Boryeong Mud Festival (दक्षिण कोरिया)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

हर जुलाई में डेचॉन बीच कीचड़ प्रेमियों के लिए खेल का मैदान बन जाता है. ये फेस्टिवल शुरुआत में कीचड़ से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए शुरू हुआ था, लेकिन आज ये लोगों के लिए दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र बन चुका है. लोग कीचड़ में कूदते, फिसलते और खेलते हैं. इस त्योहार में भी ठीक होली की तरह मस्ती और अपनेपन का जश्न मनाया जाता है.

3. Chinchilla Watermelon Festival (ऑस्ट्रेलिया)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: TasteAtlas

क्वींसलैंड के चिंचिला शहर में यह फेस्टिवल तरबूज थीम पर आधारित होता है. ‘मेलोन बुल्स आई' और ‘मेलोन बंजी' जैसे खेल लोगों को खूब हंसाते हैं. यह उत्सव भी होली की तरह सामूहिक खुशी और उत्साह का प्रतीक है.

4. La Tomatina (स्पेन)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

हर अगस्त में स्पेन के बुन्योल शहर में मनाया जाने वाला ला टोमाटीना एक विशाल टमाटर से खेला जाने वाले युद्ध के समान मनाया जाता है. हजारो लोग 100 टन से ज्याजा पके टमाटर एक-दूसरे पर फेंकते हैं. होली की तरह यह भी एक ऐसा मौका है जब लोग सारी टेंशन भूलकर खुलकर मस्ती करते हैं.

5. Battle of the Oranges (इटली)

Latest and Breaking News on NDTV

इटली के इव्रिया शहर में 1808 से यह परंपरा चली आ रही है. यहां करीब 400 टन संतरे एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं. हंसी, खुशी और हल्की-फुल्की शरारत इसे होली जैसा ही जोशीला बना देती है.

6. Haro Wine Festival (स्पेन)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

स्पेन के हारो शहर में ‘बैटाला डेल वीनो' के नाम से मशहूर इस फेस्टिवल में लोग एक-दूसरे पर वाइन छिड़कते हैं. यह अनोखा त्योहार गर्मियों के मौसम का  स्वागत करने का खास तरीका है और होली की तरह रंगीन और यादगार अनुभव देता है.

7. Cascamorras (स्पेन)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

1490 से मनाया जा रहा यह फेस्टिवल स्पेन के गुआदिक्स और बाजा शहरों में होता है. इसमें लोग एक-दूसरे पर रंग, पाउडर और पेंट लगाते हैं. यह परंपरा सांस्कृतिक गर्व और सामुदायिक भावना को दर्शाती है.

इन सभी त्योहारों से यह साफ है कि रंग, मस्ती और एकता का जश्न सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने अंदाज में होली जैसी खुशी मनाते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi Jaisi Festivals In World, Festivals Like Holi, World Colour Festivals, Water Festivals Like Holi, La Tomatina Festival Details, Songkran Thailand Festival, Boryeong Mud Festival Korea, Battle Of The Oranges Italy, Haro Wine Festival Spain, Cascamorras Spain Festival, Unique Festivals Around The World, Colourful Festivals Worldwide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com