Holi like Festival around world : भारत में जब रंगों की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले होली का नाम आता है. रंगों से सराबोर चेहरा, भांग की मस्ती और अपनों के साथ हंसी-मजाक, यही तो होली की असली पहचान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में और भी कई देश हैं जहा होली जैसी ही मौज-मस्ती वाले फेस्टिवल मनाए जाते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं दुनिया के उन टॉप 10 त्योहारों के बारे में जो बिल्कुल हमारी होली की याद दिलाते हैं.
होली जैसे टॉप 10 फेस्टिवल
1. थाईलैंड का Songkran
थाईलैंड में नए साल के मौके पर सोंगक्रान मनाया जाता है. हमारी होली में जैसे पानी की बौछारें चलती हैं, वैसे ही यहां लोग सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे पर पानी डालते हैं. बड़े-बड़े वाटर गन और बाल्टियों से लोग एक-दूसरे को सराबोर कर देते हैं.
2. स्पेन का La Tomatina
Photo Credit: Photo Credit: spainvoyages.com
स्पेन के बुनोल शहर में लोग रंगों की जगह टमाटर से होली खेलते हैं. हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे पर पके हुए टमाटर फेंकते हैं.
3. साउथ कोरिया का Boryeong Mud
Photo Credit: Wikipedia
अगर आपको कीचड़ में सानना पसंद है, तो यह त्योहार आपके लिए है. यहां लोग रंगों की जगह मिनरल से भरपूर मिट्टी में कुश्ती लड़ते हैं और एक-दूसरे को कीचड़ से सराबोर कर देते हैं.
4. इटली की Battle of the Oranges
इटली के इवरिया शहर में लोग टमाटर नहीं, बल्कि संतरे एक-दूसरे पर मारते हैं. यहां लोग अलग-अलग टीमों में बंट जाते हैं और फिर शुरू होता है संतरों का मुकाबला.
5. ग्रीस की Flour War
Photo Credit: Reuters
यहां रंगों की जगह रंगीन आटे का इस्तेमाल होता है. लोग पुराने कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलते हैं और एक-दूसरे पर आटा फेंकते हैं. शाम तक पूरा शहर रंगीन आटे से पट जाता है.
6. स्पेन का Haro Wine Festival
Photo Credit: wikipedia
यहां लोग सफेद कपड़े पहनकर आते हैं और फिर शुरू होता है एक-दूसरे पर रेड वाइन डालने का सिलसिला. जब तक सबके सफेद कपड़े पूरी तरह से बैंगनी नहीं हो जाते, तब तक यह मस्ती जारी रहती है.
7. ऑस्ट्रेलिया का Chinchilla Melon Festival
Photo Credit: Photo Credit: csenergyqld via Instagram
ऑस्ट्रेलिया के चिंचिला शहर में लोग तरबूजों के साथ होली खेलते हैं. लोग तरबूज पर स्कीइंग करते हैं और एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं.
8. म्यांमार का Thingyan
Photo Credit: wikipedia
थाईलैंड की तरह म्यांमार में भी पानी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है. यहां सड़कों पर लोग एक-दूसरे को पानी से नहलाते हैं.
9. ईरान का Chaharshanbe Suri
Photo Credit: wikipedia
ईरान में लोग सड़कों पर Bonfires जलाते हैं और उनके ऊपर से कूदते हैं. यह बिल्कुल हमारी होलिका दहन की तरह होता है, जहां बुराई को जलाने का संदेश दिया जाता है.
10. स्पेन का Cascamorras
Photo Credit: Wikipedia
इसमें लोग अपने पूरे शरीर पर काला ग्रीस या पेंट लगा लेते हैं और एक-दूसरे के पीछे भागते हैं. यह पूरी तरह से हुड़दंग और मस्ती से भरा होता है.
Global holi like Festival Dates 2026- ग्लोबल होली फेस्टिवल की तारीख 2026
- 15 – 17 फरवरी के बीच Battle of the Oranges
- मिड फरवरी में Chinchilla Melon Festival
- 23 फरवरी को Flour War (Greece)
- 17 मार्च को Chaharshanbe Suri फेस्टिवल
- अप्रैल 13 से 15 Songkran (Thailand)
- अप्रैल 13 – 16 Thingyan (Myanmar) फेस्टिवल
- 29 जून को Haro Wine फेस्टिवल
- जुलाई 24 से 9 अगस्त को Boryeong Mud फेस्टिवल
- 26 अगस्त को La Tomatina फेस्टिवल
- 6 सितंबर से 9 Cascamorras फेस्टिवल

नोट - अगर आप इन फेस्टिवल में शामिल होने जाते हैं तो इन तारीख के करीब आने पर लोकल टूरिज्म बोर्ड को दोबारा चेक कर लें. क्योंकि इनमें से कई त्योहार चांद या धार्मिक कैलेंडर पर आधारित होते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं