विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2011

मनीला में बम विस्फोट में दो की मौत

फिलीपींस की राजधानी मनीला के मकाती जिले में एक बस में हुए विस्फोट में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला के मकाती जिले में एक बस में हुए विस्फोट में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बम खचाखच भरी बस में सीट के नीचे रखा गया था। उप राष्ट्रपति जेजोमर बिनय ने बताया कि विस्फोट शक्तिशाली था। पिछले माह नवंबर में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और न्यूजीलैंड की सरकारों ने फिलीपींस में आतंकी हमलों की आशंका प्रकट करते हुए अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया था। फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिगनो अकीनो ने इन परामर्शों की आलोचना की थी और कहा था कि इनका कोई खुफिया आधार नहीं है।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मनीला, बम विस्फोट, फिलीपींस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com