- मालदीव ने नागरिकता संशोधन कानून पर दिया बयान
- कहा, यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला
- हमें भारत के लोकतंत्र में भरोसा है
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे विवाद के बीच पड़ोसी मालदीव ने साफ कहा है कि ये भारत का आंतरिक मामला है. मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने कहा, 'ये भारत का आंतरिक मामला है. हमें भारत के लोकतंत्र में भरोसा है और पूरी प्रक्रिया को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिली है.' वहीं, विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के मुद्दे पर मोहम्मद नशीद ने कहा कि, 'हमने पहले जाकिर नाइक को इसलिये आने दिया था, क्योंकि तब ऐसा कोई मामला नहीं था जिसकी हमें जानकारी हो. हाल ही में सरकार ने उसे प्रवेश देने से इनकार कर दिया है. हमें उन लोगों से कोई दिक्कत नहीं है जो अच्छे इस्लाम का उपदेश देते हों, लेकिन अगर आप घृणा का उपदेश देंगे, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे.'
Speaker of Maldives Parliament Mohamed Nasheed on Citizenship (Amendment) Act, 2019: It's an internal issue of India. We have trust in Indian democracy. The process went through both the Houses of Parliament. pic.twitter.com/24eTMFXdPf
— ANI (@ANI) December 14, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत-जापान के बीच होने वाली शिखर बैठक भी टाल दी गई. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को इस बैठक में आना था. बैठक गुवाहाटी में होनी थी. कैब के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत (Bhaskar Jyoti Mahanta) ने कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Act) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन काफी हद तक थम गए हैं, पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है कि स्थिति फिर से नियंत्रण से बाहर न हो जाए.
नागरिकता संशोधन बिल: क्यों असम में भड़की विरोध की आग
NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम शांति के रास्ते पर अग्रसर हैं. आज एक बेहतर दिन है, लेकिन हम कड़ी निगरानी रखेंगे. हमारे पास अपने कर्तव्य हैं, और हमारी टीमें अथक प्रयास कर रही हैं. यह कठिन समय है, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं. हालांकि, महंत ने कहा, आज हमने स्थिति पर कड़ा रुख रखने के खिलाफ फैसला किया. लोगों को बाहर आने और घरेलू सामान खरीदने की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर इंटरनेट कनेक्टिविटी वापस बहाल कर दी जाएगी. बता दें कि असम के गुवाहाटी में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हिंसा देखी गई.
VIDEO: नागरिकता बिल के बारे में क्या सोचती है जनता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं