विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

आतंकियों से लोहा लेने वाली मलाला यूसुफजई ऑक्सफोर्ड में करेंगी पढ़ाई

मलाला ने मार्च में बताया था कि ए लेवल में तीन ए पाने की शर्त पर उन्हें ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से तीन विषयों को पढ़ने का प्रस्ताव मिला है.

Also Read in
आतंकियों से लोहा लेने वाली मलाला यूसुफजई ऑक्सफोर्ड में करेंगी पढ़ाई
मलाला यूसुफजई.
लंदन: पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेंगी. मलाला ने गुरुवार को ट्वीट किया, "ऑक्सफोर्ड जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. सभी ए-लेवल के छात्रों ने अच्छा किया. शुभकामनाएं." टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाला (20) दर्शनशास्त्र, राजनीति व अर्थशास्त्र पढ़ेंगी. मलाला ने मार्च में बताया था कि ए लेवल में तीन ए पाने की शर्त पर उन्हें ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से तीन विषयों को पढ़ने का प्रस्ताव मिला है.

मलाला पाकिस्तान में 2012 में लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के अभियान के दौरान तालिबान के हमले का शिकार हुई थीं.

यह भी पढे़ं : मलाला युसुफजई ने लिखा- Hi,Twitter,आधे घंटे में ही आ गए 1 लाख फॉलोअर्स

इस घटना के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय रूप से चर्चा में आईं. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ बर्मिघम चली गईं.
VIDEO : मलाला को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

मलाला को 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके बाद से वह मानव अधिकारों व शिक्षा की लड़ाई का एक प्रतीक बन गईं. (आईएएनएस की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malala Yousafzai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com