वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई महिंद्रा बांग्लादेश प्राइवेट लिमिटेड (एमबीपीएल) का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
एम एंड एम ने बयान में कहा कि एमबीपीएल ने 14 मार्च, 2023 को अपने शेयरधारकों की अंतिम असाधारण आम बैठक बुलाई और अंतिम स्वैच्छिक समापन को मंजूरी दी. इसमें कहा गया है कि एमबीपीएल को समाप्त कर दिया गया है और 14 मार्च, 2023 से अस्तित्व में नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एमबीपीएल के शेयरधारकों ने 14 सितंबर, 2022 को आयोजित एक बैठक में इकाई को बंद करने और समापन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक परिसमापक की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया था. इसके बाद, कंपनी ने कोई व्यावसायिक परिचालन नहीं किया.
एमबीपीएल की 31 मार्च, 2022 तक परिचालन से शून्य आय थी. एमबीपीएल की शुद्ध आय पिछले वित्त वर्ष यानी 31 मार्च, 2022 तक 3.18 करोड़ रुपये थी. यह एमएंडएम के एकीकृत शुद्ध आय का 0.01 प्रतिशत था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं