- लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में घरेलू विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई
- गोलीबारी रविवार सुबह करीब छह बजे हुई, जिसमें कुल दस लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे
- मृतक बच्चों की उम्र एक साल से चौदह साल के बीच थी, कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार बताए गए
अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू विवाद के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना में आठ बच्चों की मौत हो गई. यह फायरिंग रविवार सुबह करीब 6 बजे श्रेवेपोर्ट में हुई. पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र एक साल से लेकर लगभग 14 साल के बीच थी. कुल मिलाकर इस घटना में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, घटना का दायरा तीन अलग‑अलग स्थानों तक फैला हुआ था और अभी भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस प्रमुख ने कहा कि संदिग्ध हमलावर को पीछा करने के दौरान पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया. उन्होंने इसे “एक असाधारण और बेहद व्यापक अपराध स्थल” बताया, जैसा दृश्य अधिकांश लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस मामले की जांच के लिए लुइसियाना स्टेट पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्य पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ. साथ ही, अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो या कोई भी जानकारी हो, तो वे जांच एजेंसियों के साथ साझा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं