विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2011

हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को 30 दिनों की जेल

लोहान की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रोबेशन के नियमों को तोड़ने की स्वीकारोक्ति के बाद उन्हें 30 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई है।
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड स्टार लिंडसे लोहान की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रोबेशन के नियमों को तोड़ने की स्वीकारोक्ति के बाद उन्हें 30 दिनों की जेल की सजा सुनाई गई है। 'लॉस एंजिलिस टाइम्स' के मुताबिक, अदाकारा लंबी सजा से बच गईं। लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज स्टीफेनी सॉटनर ने लोहान को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने फिर से नियम को तोड़ा तो उन्हें जेल जाना होगा। अखबार ने कहा कि जेल की लोहान की पांचवीं सजा 9 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक या दो दिन जेल में रखकर छोड़ दिया जाएगा, क्योंकि वह एक अहिंसक दोषी हैं और जेल भी पूरी तरह भरे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिंडसे लोहान, हॉलीवुड स्टार, जेल की सजा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com