विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2015

म्यांमार में भूस्खलन से 94 व्यक्तियों की मौत, कई अन्य लापता

म्यांमार में भूस्खलन से 94 व्यक्तियों की मौत, कई अन्य लापता
घटनास्थल पर फंसे लोगों को बचाने का अभियान जारी है (फोटो : रॉयटर्स)
नेपेडा: म्यांमार के काचिन राज्य में जाडे खदान में हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 94 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हपकांत में शनिवार तड़के भूस्खलन हुआ था।

यह क्षेत्र दुनिया में सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हरिताश्म (एक तरह का हरा पत्थर, जिससे आभूषण बनते हैं) उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में से एक है। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रपट के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 80 झोपड़ियां ढह गईं, जिसमें स्थानीय लोग सो रहे थे।

समाचार पत्र 'द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार डेली' ने कहा कि कई लोगों के लापता होने की सूचना के साथ घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। समाचार पत्र के मुताबिक, पांच छोटी कंपनियों के प्रवासी पहाड़ पर कचरे मिट्टी के ढेर में हरिताश्म ढूंढ़ रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में इसी क्षेत्र में इसी तरह की पांच घटनाएं हुईं। म्यांमार दुनिया के बेहतरीन हरिताश्म का एक बड़ा स्रोत है। हरिताश्म पारदर्शी हरा पत्थर है, जो पड़ोसी देश चीन में बहुत कीमती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
म्यांमार, भूस्खलन, Myanmar, Landslide