विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को दी चेतावनी, हमें आंख दिखाने की कोशिश न करें, क्योंकि...

किम जोंग उन ने कहा है कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को जरूर पूरा करके रहेगा.

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को दी चेतावनी, हमें आंख दिखाने की कोशिश न करें, क्योंकि...
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (फाइल फोटो)
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर लगाए हैं नए प्रतिबंध
  • किन ने कहा, हम अमेरिका के ‘बराबर’ सैन्य ताकत हासिल करने के करीब
  • 'प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु हथियार कार्यक्रम जारी रखेगा'
सोल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कहा है कि वह उत्तर कोरिया को आंख दिखाने की कोशिश न करे, क्योंकि सैन्य ताकत के लिहाज से वह लगभग अमेरिका के बराबर पहुंच गया है. किम ने कहा है कि बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को जरूर पूरा करके रहेगा. उन्होंने कहा कि देश व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद भी परमाणु हथियारों का निर्माण लगभग पूरा कर चुका है. उन्होंने सभी 'सरकारी एजेंसियों' से कहा कि वह इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास करें और अमेरिका पर जवाबी हमला करने के लिए एक ऐसी परमाणु क्षमता का निर्माण करें, जिससे वह कभी उबर न पाए.

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया की मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी, शिंजो आबे ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

एजेंसी ने किम के हवाले से कहा, 'पूरे विश्व ने माना है कि संयुक्त राष्ट्र के तमाम प्रतिबंधों के बाद भी हमने ये उपलब्धियां हासिल की हैं.' उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने शनिवार को किम के हवाले से एक बयान में यह बात कही. यह बयान अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाओं के उत्तर कोरिया द्वारा किए एक और मिसाइल प्रक्षेपण करने का पता लगाने के एक दिन बाद आया है. इस मिसाइल ने करीब 3,700 किलोमीटर की दूरी तय की और उत्तरी प्रशांत सागर में गिरने से पहले जापान के ऊपर से होकर गुजरी. अभी तक जिन बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया है, उनमें से इस मिसाइल ने जमीन के ऊपर से सर्वाधिक दूरी तय की थी.

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा परिषद ने लगाए अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध

उत्तर कोरिया ने 29 अगस्त को मध्यम दूरी वाली ह्वासोंग-12 मिसाइल का परीक्षण करने की पुष्टि भी की थी, जो जापान के मुख्य द्वीपसमूहों के ऊपर से होकर गुजरी थी. ‘केसीएनए’ ने कहा कि किम इस प्रक्षेपण को लेकर बेहद संतुष्ट हैं और उन्होंने मिसाइल की युद्ध क्षमता एवं विश्वसनीयता तथा उसकी क्षमता बढ़ाने के प्रयासों की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई प्राथमिकता नहीं

रिपोर्ट के अंग्रेजी संस्करण में सीध तौर पर यह बात नहीं कही गई, लेकिन कोरियाई संस्करण में कहा गया कि किम ने मिसाइल को पूरी तरह तैयार बताया और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद भी अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरा करने का संकल्प लिया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ताजा मिसाइल प्रक्षेपण के जरिए उत्तर कोरिया पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा भंग करने का आरोप लगाया और कहा कि उसके परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण विश्वभर में गंभीर सुरक्षा चिंताओं का कारण है और संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्यों के लिए खतरा हैं.

(इनपुट एसोसिएटेड प्रेस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com