विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2011

कंपाला में दंगों में 2 मरे, 100 से ज्यादा घायल

कंपाला: कंपाला में जारी दंगे के दौरान पुलिस की ओर से छोड़े गए आंसू गैस के गोले और गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई तथा अन्य कई लोग घायल हो गए। इम मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दंगाइयों ने सड़क पर लगे अवरोधकों को आग लगा दी। विपक्ष के नेता किजा बेसिगे पर आंसू गैस छोड़े जाने और पुलिस द्वारा उनकी कार तोड़कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद ये दंगे शुरू हुए हैं। पुलिस ने इस महीने किजा को चौथी बार गिरफ्तार किया है। युगांडा के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को हुए दंगों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 360 लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री किरूंडा किवेजिनजा ने कहा कि पुलिस बलों ने संविधान के दायरे में रहते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्रवाई की है। सड़कों पर लगे अवरोधक हटा दिए गए हैं और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस की गोलीबारी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। युगांडा में रेडक्रास सोसायटी का कहना है कि दंगे में 2 लोग मारे गए हैं और 143 अन्य घायल हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युगांडा, कंपाला, दंगा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com