विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2014

कीफ, एडवर्ड मोजर, मे-ब्रिट को संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबल

कीफ, एडवर्ड मोजर, मे-ब्रिट को संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबल
नई दिल्ली:

चिकित्सा क्षेत्र में एडवर्ड आई. मोज़र, उनकी पत्नी मे-ब्रिट मोज़र तथा जॉन ओ'कीफ़ को संयुक्त रूप से वर्ष 2014 का नोबेल पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल जीतने वाले इन तीनों वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की गणना शक्ति पर काम किया था, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।

शरीर विज्ञान अथवा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2014 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी ने की। नोबेल विजेता एडवर्ड आई. मोज़र वर्ष 1962 में नॉर्वे में जन्मे थे, तथा उनकी पत्नी मे-ब्रिट मोज़र का जन्म वर्ष 1963 में नॉर्वे में ही हुआ, जबकि जॉन ओ'कीफ़ का जन्म वर्ष 1939 में अमेरिका में हुआ था।

वर्ष 1901 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार शुरू किए जाने के बाद से अब तक कुल 10 महिलाओं ने इसे हासिल किया है, और मे-ब्रिट मोज़र यह सम्मान प्राप्त करने वाली 11वीं महिला बन गई हैं। पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि का आधा हिस्सा जॉन ओ'कीफ़ को दिया जाएगा, तथा शेष राशि को मोज़र दंपति को दिया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एडवर्ड आई. मोज़र, मे-ब्रिट मोज़र, जॉन ओ'कीफ़, नोबेल पुरस्कार, Nobel Prize, John O'Keefe, May-Britt, Edvard Moser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com