अमेरिका का जो बाइडेन प्रशासन, आव्रजन अनुकूल (Immigration-friendly) कदम उठाते हुए H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी ऑटोमैटिक वर्क ऑथराइजेशन परमिट देने पर सहमत हो गया है. इस कदम का हजारों भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को फायदा मिलने की संभावना है. इस संबंध में होमलैंड सिक्युरिटी विभाग द्वारा क्लास एक्शन मुकदमे में समझौता किया गया जिसे अमेरिकन इमिग्रेशन लायर्स एसोसिएशन (AILA)ने इस गर्मी के सीजन में प्रवासियों के जीवनसाथियों (spouses) की ओर से फाइल किया था. AILA की ओर से जोन वासडेन ने कहा, 'यह H-4 वीजाधारक ऐसे लोग है जो एम्पलायमेंट ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट के स्वाभाविक एक्सटेंशन के लिए नियामक शर्तों को पूरा करते हैं लेकिन एजेंसी ने पूर्व मे इन्हें लाभ से वंचित रखा था, इन्हें फिर से ऑथराइजेशन के लिए इंतजार करना पड़ा है. मंजूरी नहीं दिए जाने के चलते ये बिना किसी वैध कारण के अपने उच्च सैलरी वाले जॉब गंवा रहे हैं.' वासडेन ने कहा कि इसके कारण अमेरिकी कारोबार को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AILA डायरेक्टर ऑफ फेडरल लिटिगेशन जेसी ब्लेस ने कहा, 'हम इस फैसले पर पहुंचकर खुश हैं और यह H-4 के लिए बड़ी राहत साबित होगा.' गौरतलब है कि बराक ओबामा प्रशासन ने एच-1 वीजाधारकों को जीवनसाथी की कुछ कैटगरीज में काम करने का अधिकार दिया था. अब तक 90 हजार से अधिक H-4 वीजाधारकों, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी महिलाएं हैं, को वर्क ऑथराइजेशन हासिल हो चुका है.
भारत में पिछले 24 घंटे में 12,516 नए COVID-19 केस, कल से 4.4 प्रतिशत कम
एच-4 वीजा, अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं द्वारा एच-1बी वीजा धारकों के निकटतम परिजनों (जीवनसाथी और 21 साल से कम उम्र के बच्चे) को जारी किया जाता है. यह वीजा सामान्य तौर पर उन लोगों को जारी किया जाता है जो अमेरिका में रोजगार आधारित वैधानिक स्थायी निवासी दर्जे की प्रक्रिया पहले ही आरंभ कर चुके हैं.एच-1बी वीजा गैर-आव्रजन वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को रोजगार देने की इजाजत देता है. इनके बूते प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर वर्ष हजारों लोगों को नौकरी पर रखती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं