विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2011

जापान में भूकंप के बाद हवाई तट पर सुनामी

जापान के समीप समुद्र में भयंकर भूकंप से उठीं सुनामी की पहली लहरें हवाई तट तक पहुंच गई हैं।
होनोलुलू: जापान के समीप समुद्र में भयंकर भूकंप से उठीं सुनामी की पहली लहरें हवाई तट तक पहुंच गई हैं। हालांकि फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि वैआनी बंदरगाह पर स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 24 मिनट पर लहरों में परिवर्तन देखा गया। उससे महज कुछ देर पहले वैकिकि में अपेक्षाकृत छोटी लहरें देखी गयी थीं। अलास्का के पालमेर स्थित सुनामी चेतावनी केंद्र ने जापान में 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई और अमेरिका के पश्चिमी तट को सुनामी की चेतावनी दी है। लोगों से कहा गया है कि वे लहरों के बारे में पल पल की सूचनाओं पर ध्यान दें।
लेखक के बारे में
img
AFP
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, होनूलूलू, सुनामी, भूकंप, Japan, Honolulu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com