विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2011

N-प्लांट के निकट पानी में पाए गए रेडियोधर्मी पदार्थ

ओसाका: भूकंप और सुनामी से ध्वस्त हुए जापानी न्यूक्लियर प्लांट के निकट समुद्र के पानी में रेडियोधर्मी पदार्थ का स्तर सामान्य से बहुत ज्यादा पाया गया है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (तेपको) के एक अधिकारी ने बताया कि रेडियोधर्मी पदार्थ सोमवार को लिए गए समुद्री पानी के नमूनों में पाया गया। पानी के नमूने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के रिएक्टर 1 से 100 मीटर दक्षिण से लिए गए। उन्होंने हालांकि जोर देकर कहा कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह नहीं है। नाओकी तसुनोडा का कहना है, सामान्यत: इस इलाके में ऐसा रेडियोधर्मी पदार्थ नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों में निगरानी जारी रखेगी। तेपको का कहना है कि सरकार की ओर से तय किए गए मानकों के अनुसार समुद्र के पानी में आयोडीन-131 का स्तर 126.7 गुना और सीजियम..7134 का स्तर 24.8 गुना ज्यादा पाया गया है। पानी में सीजियम-137 का स्तर 16.5 गुना ज्यादा और कोबाल्ट-58 का स्तर सामान्य से कम पाया गया है। जापान में 11 मार्च को आए भूकंप और सुनामी के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में खराबी आ गयी थी और उसके रिएक्टरों की कूलिंग प्रणाली ठप हो गयी थी। इसके बाद उसके तीन रिएक्टरों में धमाका होने से हवा और जल में विकिरण फैल गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com