विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2011

जन लोकपाल बिल संसद में पेश करें मनमोहन : NRI

इंडियन अमेरिकी कम्यूनिटी की ओर से मनमोहन सिंह के नाम के एक प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पीएम जन लोकपाल विधेयक को संसद में पेश करें ताकि गतिरोध खत्म हो सके।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि वह समाज सेवक अन्ना हजारे की मांग पूरी करते हुए खुद जन लोकपाल विधेयक संसद में पेश करें। इंडियन अमेरिकी कम्यूनिटी की ओर से यहां भारतीय दूतवास में मनमोहन सिंह के नाम के एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें कहा गया है, हम आशा करते हैं कि आप खुद पहल करेंगे और जन लोकपाल विधेयक को संसद में पेश करेंगे ताकि गतिरोध खत्म हो सके। आप जो भी फैसला आज करेंगे, उसे आने वाली पीढ़ियां इतिहास के तौर पर याद रखेंगी। हजारे के समर्थन में यहां छठे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसमें अमेरिका के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। संगठन ने कहा, अन्ना हजारे का रुख का पूरी तरह से स्पष्ट है कि वह क्या चाहते हैं। सरकार असमंजस में है। मौजूदा घड़ी में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जनलोकपाल बिल, अन्ना हजारे, मनमोहन सिंह, एनआरआई, अमेरिका, भारतीय, Jan Lokpal Bill, US, Indian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com