भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. साथ ही जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ भी बैठक की. इससे पहले, जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में शिरकत की. इस बैठक में उनके अमेरिकी समकक्ष के साथ ही जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग भी मौजूद थीं.
जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मार्को रुबियो के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट का पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए मिलकर बेहद खुशी हुई. जिसमें हमने हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसकी रुबियो बेहद मजबूत वकालत करते रहे हैं. साथ ही अपनी पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि हमने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. अपने रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Delighted to meet @secrubio for his first bilateral meeting after assumption of office as Secretary of State.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 21, 2025
Reviewed our extensive bilateral partnership, of which @secrubio has been a strong advocate.
Also exchanged views on a wide range of regional and global issues.
Look… pic.twitter.com/NVpBUEAyHK
इससे पहले, रुबियो ने अपने कार्यकाल के पहले दिन क्वाड विदेश मंत्रियों से मुलाकात की और अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में अपना काम शुरू किया. बैठक से पहले क्वाड के विदेश मंत्रियों ने रुबियो के साथ अपने देशों के झंडों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं