विज्ञापन

बेहतर होगा वे जल्द ही समझदारी दिखाएं... ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति का फोटो भी हो रहा वायरल

डोनाल्ड्र ट्रंप की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान ने कुछ दिन पहले ही खाड़ी के देशों को धमकी दी थी. ईरान ने खाड़ी के देशों से कहा था कि वे अमेरिका का साथ नहीं दें. ईरान कहा था कि हमारा मैथ थोड़ा अगल है. अगर ईरान के एक तेल कुएं पर हमला किया गया तो जवाब में तेल के 4 कुएं तबाह किए जाएंगे.

बेहतर होगा वे जल्द ही समझदारी दिखाएं... ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति का फोटो भी हो रहा वायरल
ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी
NDTV
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझदारी दिखाने और परमाणु-समझौता ठीक से निभाने की चेतावनी दी है
  • ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हथियार लिए अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने कड़े संदेश के साथ ईरान को निशाना बनाया
  • ईरान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि किसी तेल कुएं पर हमला हुआ तो चार गुना जवाब दिया जाएगा

ईरान से सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा है कि तेहरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है. उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है. बेहतर होगा कि वे जल्द ही समझदारी दिखाएं. ट्रंप ने ये सारी बातें एक सोशल मीडिया पोस्ट की हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की है. इस फोटो में वो हाथ में एक ऑटोमेटिक गन लिए दिख रहे हैं. जबकि उनके बैकग्राउंट में कई धमाके होते हुए दिखाया गया है. इस फोटो पर लिखा है नो मोर मिस्टर नाइस गाइज!

डोनाल्ड ट्रंप की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. ईरान से जारी सीजफायर के बीच यह पहला मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. आज ही ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध को जीत लिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट से तो यही संकेत मिलता है. वॉशिंगटन में बड़े अधिकारी यह समझने में लगे हैं कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक “हम जीत गए” बोलकर पीछे हट जाएं, तो ईरान क्या करेगा. अमेरिका की खुफिया एजेंसियां हर संभावित स्थिति का हिसाब लगा रही हैं- ताकि आगे का कदम सोच-समझकर उठाया जा सके. रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दो अमेरिकी अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से छापी है.

इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इस सवाल के साथ-साथ कई और बातों को भी स्टडी कर रही हैं. यह काम सरकार के बड़े अधिकारियों के कहने पर किया जा रहा है. इसका मकसद यह समझना है कि अगर ट्रंप इस युद्ध से पीछे हटते हैं, तो उसके क्या असर होंगे. कुछ अधिकारियों और सलाहकारों को डर है कि यह युद्ध इस साल होने वाले मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी- रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. 

उधर, ईरान ने कुछ दिन पहले ही खाड़ी के देशों को धमकी दी थी. उस दौरान ईरान ने कहा था कि वे अमेरिका का साथ नहीं दें. ईरान ने खाड़ी देशों से कहा था कि हमारा मैथ थोड़ा अगल है. अगर ईरान के एक तेल कुएं पर हमला किया गया तो जवाब में तेल के 4 कुएं तबाह किए जाएंगे. आपको बता दें कि यह चेतावनी ऐसे समय में आई थी जब अमेरिका के साथ दूसरी बार होने वाली शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ट्रंप ने तो साफ संकेत दे दिया था कि अब कोई वार्ता पाकिस्तान में नहीं होगी, ईरान को बात करना है तो या तो वह अपने लोगों को अमेरिका भेजे या फिर फोन कॉल पर ही बात करे.

ईरान की चेतावनी

ईरान के उपराष्ट्रपति इस्माइल सगब इस्फहानी ने कहा था कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य पर चल रही नाकाबंदी के दौरान ईरान के किसी भी ढांचे, जैसे तेल के कुओं को नुकसान पहुंचा, तो ईरान चार गुना जवाब देगा. उन्होंने एक्स (X) पर लिखा था कि हम किसी भी युद्ध जैसी कार्रवाई का जवाब देंगे. अगर हमारी किसी भी सुविधा, जैसे तेल के कुएं, को नुकसान हुआ, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो देश हमलावर का साथ देंगे, उन्हें चार गुना नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले ट्रंप? ब्रिटेन के राजा से खोजा रिलेशन, व्हाइट हाउस ने भी कहा 'किंग'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran And US War, Iran And Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com