- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझदारी दिखाने और परमाणु-समझौता ठीक से निभाने की चेतावनी दी है
- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हथियार लिए अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने कड़े संदेश के साथ ईरान को निशाना बनाया
- ईरान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि किसी तेल कुएं पर हमला हुआ तो चार गुना जवाब दिया जाएगा
ईरान से सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा है कि तेहरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है. उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है. बेहतर होगा कि वे जल्द ही समझदारी दिखाएं. ट्रंप ने ये सारी बातें एक सोशल मीडिया पोस्ट की हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की है. इस फोटो में वो हाथ में एक ऑटोमेटिक गन लिए दिख रहे हैं. जबकि उनके बैकग्राउंट में कई धमाके होते हुए दिखाया गया है. इस फोटो पर लिखा है नो मोर मिस्टर नाइस गाइज!
डोनाल्ड ट्रंप की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. ईरान से जारी सीजफायर के बीच यह पहला मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. आज ही ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध को जीत लिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट से तो यही संकेत मिलता है. वॉशिंगटन में बड़े अधिकारी यह समझने में लगे हैं कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक “हम जीत गए” बोलकर पीछे हट जाएं, तो ईरान क्या करेगा. अमेरिका की खुफिया एजेंसियां हर संभावित स्थिति का हिसाब लगा रही हैं- ताकि आगे का कदम सोच-समझकर उठाया जा सके. रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दो अमेरिकी अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से छापी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर, ईरान ने कुछ दिन पहले ही खाड़ी के देशों को धमकी दी थी. उस दौरान ईरान ने कहा था कि वे अमेरिका का साथ नहीं दें. ईरान ने खाड़ी देशों से कहा था कि हमारा मैथ थोड़ा अगल है. अगर ईरान के एक तेल कुएं पर हमला किया गया तो जवाब में तेल के 4 कुएं तबाह किए जाएंगे. आपको बता दें कि यह चेतावनी ऐसे समय में आई थी जब अमेरिका के साथ दूसरी बार होने वाली शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ट्रंप ने तो साफ संकेत दे दिया था कि अब कोई वार्ता पाकिस्तान में नहीं होगी, ईरान को बात करना है तो या तो वह अपने लोगों को अमेरिका भेजे या फिर फोन कॉल पर ही बात करे.
ईरान की चेतावनी
ईरान के उपराष्ट्रपति इस्माइल सगब इस्फहानी ने कहा था कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य पर चल रही नाकाबंदी के दौरान ईरान के किसी भी ढांचे, जैसे तेल के कुओं को नुकसान पहुंचा, तो ईरान चार गुना जवाब देगा. उन्होंने एक्स (X) पर लिखा था कि हम किसी भी युद्ध जैसी कार्रवाई का जवाब देंगे. अगर हमारी किसी भी सुविधा, जैसे तेल के कुएं, को नुकसान हुआ, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो देश हमलावर का साथ देंगे, उन्हें चार गुना नुकसान होगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले ट्रंप? ब्रिटेन के राजा से खोजा रिलेशन, व्हाइट हाउस ने भी कहा 'किंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं