विज्ञापन

पटना का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर निकला धनकुबेर, बिहार से लेकर दिल्ली तक फैला साम्राज्य, 6 ठिकानों पर EOU का छापा

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार पटना में भवन निरूपण अंचल में पदस्थापित हैं. इसके अलावा वह निदेशक, निरूपण इकाई, पटना भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बिहार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.

पटना का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर निकला धनकुबेर, बिहार से लेकर दिल्ली तक फैला साम्राज्य, 6 ठिकानों पर EOU का छापा
पटना सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के घर छापा (NDTV)
Bihar News:

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार के भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है. बुधवार (24 जून) को EOU की टीम ने सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के एक नहीं दो नहीं बल्कि 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. जिसमें करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इंजीनियर पवन कुमार ने बिहार से लेकर दिल्ली तक अपनी संपत्ति का साम्राज्य फैला रखा है. छापेमारी में EOU को कई सबूत मिले हैं. जिसके बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि पवन कुमार के पास से 103.94 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है.

EOU के मुताबिक पवन कुमार के खिलाफ 3.89 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के सूबत मिले हैं. जिसके बाद पवन कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच भी की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

सत्यापन के बाद जारी हुआ तलाशी वारंट

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार पटना में भवन निरूपण अंचल में पदस्थापित हैं. इसके अलावा वह निदेशक, निरूपण इकाई, पटना भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बिहार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. EOU की टीम ने पवन के खिलाफ सत्यापन के दौरान पाया कि उसकी ज्ञात कमाई से करीब 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये अधिक संपत्ति रखी है. इसी आधार पर पवन कुमार के खिलाफ पटना के स्पेशल कोर्ट निगरानी से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पटना से दिल्ली तक छह ठिकानों पर छापेमारी

24 जून की सुबह ही पवन कुमार के अलग-अलग 6 ठिकानों पर EOU की टीम ने तलाशी शुरू कर दी. EOU की टीम ने पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर बी-305, पटना स्थित उनका कार्यालय, भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी, तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा स्थित एक अन्य आवासीय ठिकाना तथा नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट शामिल हैं.

EOU ने इस बारे में जानकारी दी है कि DSP और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की निगरानी में छापेमारी की गई है. इस दौरान अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश, नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है. ईओयू की ओर से कहा गया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद मामले में पूरी जानकारी बताई जाएगी. माना जा रहा है कि EOU कई बड़े खुलासे कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः बिहार टेंडर स्कैम की चार्जशीट में IAS संजीव समेत किसका नाम? किसके खिलाफ क्या सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EOU Action In Bihar, EOU Raid In Patna, EOU Investigation, Patna News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com