विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी से इस्रायल भी अलग होगा

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक एजेंसी यूनेस्को से अमेरिका अलग हुआ

Also Read in
संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी से इस्रायल भी अलग होगा
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश भी यूनेस्को की सदस्यता छोड़ेगा.
यरूशलम: इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यहूदी देश के खिलाफ भेदभाव के आरोपों पर संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक एजेंसी से अमेरिका के अलग होने के बाद इन्हीं आरोपों पर इस्रायल भी इस संगठन से अलग हो जाएगा.

नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा,‘‘ प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ संगठन से इस्रायल के अलग होने के लिए विदेश मंत्रालय को तैयारी करने के निर्देश दिए है.’’ नेतन्याहू ने ‘‘ अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रम्प द्वारा यूनेस्को से अलग होने के निर्णय का स्वागत किया गया है. यह साहसी और नैतिक फैसला है क्योंकि यूनेस्को निरर्थक मंच बन गया है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा की

इस्रायल प्रधानमंत्री का यह निर्णय ‘इस्राइल विरोधी झुकाव’ के कारण अमेरिकी विदेश विभाग के यूनेस्को से अलग होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com