- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करके 9/11 जैसे आतंकवादी हमले की साजिश थी
- भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने चाकू लगने के बावजूद प्लेन को कंट्रोल में रखने के लिए जान लगा दी
- इजरायली नागरिक यानिव हायुन ने एक कनाडाई टीवी शो से मिली जानकारी के आधार पर नीचे जाते प्लेन को काबू किया
दुबई से इजरालय के तेल अवीव जा रहे प्लेन को हाईजैक करके 9/11 जैसा आतंकी हमला करने की साजिश थी लेकिन एक भारतीय पायटल और कुछ इजरायली हीरोज की जांबाजी से एक बड़ा हादसा टाल दिया. फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट को उड़ा रहे भारतीय पायलट स्मिट मच्छार को हाइजैकर ओमानी को-पायलट चाकू मारता रहा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. जब यह प्लेन सिर्फ 2 मिनट के अंदर 17400 फीट नीचे आ गया तो एक ऐसा इजरायली हीरो भी था जिसने टीवी शो देखने से मिली जानकारी की बदौलत नीचे गिरते प्लेन को बचाया, उसे हवा में रखा. जब यह शख्स इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से भी मिला और पूरी बात बताई.
एक टीवी शो से कैसे टला 9/11 जैसा आतंकी हमला?
हम जिस हीरो की बात कर रहे हैं उनका नाम यानिव हायुन है. यानिव उन 3 इजराइली लोगों में से एक हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई के संदिग्ध हाईजैकर (को-पायलट) को काबू करने में मदद की. उनका कहना है कि उन्हें पता था कि क्या करना है क्योंकि उन्होंने एक ऐसे टीवी शो के एपिसोड देखे थे. इस शो में प्लेन से जुड़ी बड़ी घटनाओं की जांच की जाती है.
दरअसल इजरायल लौटने पर बेन गुरियन एयरपोर्ट पर यानिव से पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की. इस दौरान यानिव ने पीएम को बताया कि वह और एक अन्य व्यक्ति जबरदस्ती कॉकपिट में घुसे, जहां घायल भारतीय पायलट दरवाजे के पास पड़ा था. उन्होंने बताया, "जब मैं अंदर गया, तो मैंने देखा कि आतंकवादी कंट्रोल के पास, दोनों सीटों के बीच था. सीटों पर कोई पायलट नहीं था."

उन्होंने कहा, "मैंने आतंकवादी को पकड़ा, उसे काबू किया और सबसे पहले उसे बाहर खींचा."
नेतन्याहू के यह पूछने पर कि संदिग्ध हमलावर क्या कर रहा था, यानिव हायुन ने जवाब दिया, "वह विमान को बेकार करने के लिए कंट्रोल को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था."
उन्होंने बताया कि उन्होंने कंट्रोल (लीवर) को पीछे की ओर खींचा और मजाक में कहा कि उन्हें पता था कि क्या करना है क्योंकि मैं 'मेडे- एयर डिजास्टर' (Mayday - Air Disasters) देखता हूं. बता दें कि यह एक कनाडा का डॉक्यूमेंट्री टीवी प्रोग्राम है जो विमान दुर्घटनाओं की जांच करता है. उन्होंने कहा, "प्लेन थोड़ा सीधा होने लगा, और फिर पायलट ने मुझसे कहा कि वह आगे का काम संभाल लेगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं