विज्ञापन

लगा था जिंदा नहीं बचेंगे, खूनी खेल और चीख-पुकार ... दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट की खौफनाक कहानी, ,यात्रियों की जुबानी

एक महिला यात्री ने बताया कि प्लेन में चीख-पुकार मची हुई थी. क्यों कि कुछ लोग ये समझ चुके थे कि आखिर फ्लाइट में ये सब हो क्या रहा था. वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. उनको पता चला कि एक पायलट को चाकू मारा गया है.

लगा था जिंदा नहीं बचेंगे, खूनी खेल और चीख-पुकार ... दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट की खौफनाक कहानी, ,यात्रियों की जुबानी
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट की खौफनाक कहानी.
  • दुबई से तेल अवीव जा रही flydubai की फ्लाइट में क्या हुआ यात्रियों ने आपबीती बताई
  • महिला यात्री ने बताया कि एक पायलट चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और विमान का नियंत्रण खो गया था
  • क्रू मेंबर्स और यात्रियों की मदद से हमलावर पायलट को काबू में किया गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे flydubai के पैसेंजर प्लेन में आखिर हुआ क्या, जो उसकी सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, सबकुछ सामने आ गया है. फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने वह भयावह मंजर टाइम्स ऑफ इजरायल के साथ साझा किया. यात्रियों ने उस खूनी खेल का भी जिक्र किया जो फ्लाइट के कॉकपिट में खेला जा रहा था.  जिसकी वजह से विमान महज दो मिनट में 34,000 फीट से करीब 16,600 फीट यानी 17,400 फीट नीचे आ गया था.

कॉकपिट में चल रहा था खूनी खेल, यात्री चीख रहे थे

एक महिला यात्री ने इजरायली मीडिया को बताया कि उन्होंने प्लेन में चीखें सुनीं, फिर कॉकपिट का दरवाजा खुला और वहां उन्होंने खून देखा. किसी ने पायलट को पॉकेट-नाइफ घोंप हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी बहुत ज्यादा नहीं पता. लेकिन ये माना जा रहा है कि दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था. एक पायलट प्लेन को क्रैश करने की  कोशिश कर रहा था. जिसके बाद साथी पायलट और यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न थे.

लगा था हम जिंदा नहीं बचेंगे

महिला ने बताया कि प्लेन के क्रू मेंबर्स और इजरायली यात्रियों की मदद से ही हमलावर को काबू किया जा सका. उन्होंने कहा कि हम ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे थे. कुछ पलों में लगा था कि अब हम जिंदा नहीं बचेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

चीख-पुकार मची थी, पायलट को मारा चाकू

नोआम नाम की एक महिला यात्री ने फोन पर टाइम्स ऑफ इजरायल को बताया कि प्लेन में चीख-पुकार मची हुई थी. क्यों कि कुछ लोग ये समझ चुके थे कि आखिर फ्लाइट में ये सब हो क्या रहा था. वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. उनको पता चला कि एक पायलट को चाकू मारा गया था, जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया था. इसी वजह से उसका प्लेन पर से कंट्रोल हट गया और प्लेन तेजी से नीचे झूलने लगा. यह सब बहुत ही डरावना था.

कैसे हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इजरायली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि एक पायलट को चाकू मारा गया था. फ्लाइट FDB1073, में दर्जनों इजरायली यात्रियों समेत 180 यात्री सवार थे. इमरजेंसी सग्नल मिलते ही फ्लाइट को तुरंत सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया.

ये Video भी देखें:| दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में इमरजेंसी सिग्नल, सऊदी में सुरक्षित लैंडिंगOP NEWS

ये भी पढ़ें-34 हजार फीट उंचाई, कॉकपिट में खूनी संघर्ष, चीखते यात्री.... दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में अचानक क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Plane Hijack, Israel Plane News, FLYdUBAI, Flight Hijack Story, Tel Aviv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com