- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की विमान ने इमरजेंसी सिग्नल के साथ हाईजैकिंग वाला कोड भेजा था
- अब प्लेन सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने के बाद सुरक्षित लैंड कर चुका है
- हाइजैकिंग की बात खारिज, इजरायली सुरक्षा सूत्रों के अनुसार फ्लाइट में हुई बहस-बाजी के बाद सिग्नल भेजा गया
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की प्लेन ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा और पूरी दुनिया की निगाहें उसपर टिक गईं. तमाम तरह की आशंकाएं उठने लगीं कि कोई अनहोनी तो नहीं हो गई. प्लेन ने पहले इमरजेंसी सिग्नल भेजा और इसके कुछ समय बाद इसने 7500 कोड भेजा. इस कोड का मतलब है कि या तो प्लेन हाईजैक हो गया है या जहां पायलट होते हैं (कॉकपिट) वहां कोई गैर-कानूनी तरह से आ गया है. इस प्लेन में 100 से अधिक इजरायली यात्री मौजूद थे. अब राहत की बात है वह प्लेन डाइवर्ट होकर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतर चुका है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान प्लेन का इमरजेंसी सिग्नल एक्टिवेट हो गया था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि प्लेन को डाइवर्ट करके सऊदी अरब में लैंड करने की घटना को हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है. कुल मिलाकर इस प्लेन पर 180 यात्री सवार थे. सिग्नल आने के बाद यह प्लेन फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर दिखाई नहीं दे रहा था.
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrw pic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
सिग्नल आते एक्टिव हो गई थी इजरायली सेना
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार इमरजेंसी सिग्नल आते ही इजरायल की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उस प्लेन की ओर भेजा गया है. CNN ने भी यह बात अपने रिपोर्ट में लिखी है. हिब्रू मीडिया की रिपोर्ट थी कि तुरंत प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग शुरू कर दी. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि सिर्फ दो मिनट में यह प्लेन 34,000 फीट की ऊंचाई से नीचे लगभग 16,600 फीट पर आ गया. यानी 17,400 फीट का ड्रॉप. इसके बाद, सुबह 1:32 बजे (ET) प्लेन से इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया.
यह भी पढ़ें : क्या होता है प्लेन का हाइजैक कोड? जिसे लेकर इजरायल जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं