भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित और गिल की पारी को असाधारण करार दिया और साथ ही दोनों की बल्लेबाजी की तुलना महान सर डॉन ब्रैडमैन से की. गावस्कर ने हॉट स्टार पर बात करते हुए कहा, "हर गेंद को पहली गेंद की तरह खेलते थे, वैसा ही आज रोहित और शुभमन गिल की बल्लेबाजी में लगा. दोनों ने ऐसी बल्लेबाजी की जैसे लगा कि वो हर गेंद को अपनी पारी की पहली गेंद ही समझ रहे हैं"
गावस्कर ने आगे कहा, "ऐसा ही सर डॉन ब्रैडमैन किया करते थे. उनकी बल्लेबाजी का सीक्रेट यही था. ब्रैडमैन हर गेंद के बाद ऐसी बल्लेबाजी करते थे जैसा कि वह 0 रन से अपनी पारी का आगाज कर रहे हैं. यही क्वालिटी कोहली, रोहित और आज शुभमन गिल में दिखाई दी".

सुनील गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा कि, रोहित ने कमाल कर दिया. उन्होंने रिस्ट फ्री क्रिकेट खेली, रोहित और गिल ने पिच की परिस्थिति का शानदार उपयोग किया, दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने बेहतरीन क्रिकेट खेली,लेकिन भारत के बल्लेबाज वेस्टइंडीज से आगे निकल गए."
गावस्कर ने कप्तान गिल की तारीफ की और कहा कि, "गिल ने शतक और दोहरा शतक लगाने के बाद भी मैदान परडटे रहे. उन्होंने सोच लिया था कि मैच को फिनिश करके जाएंगे. महान खिलाड़ियों की यही पहचान होती है जो अंत तक रहकर मैच को खत्म करने की मानसिकता रखते हैं."
बता दें कि 406 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंद पर 223 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वहीं, रोहित शर्मा ने 75 गेंद पर 101 रन की पारी खेली, रोहित ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. भारत ने यह मैच 43.3 ओवर में ही जीत लिया. सीरीज में भारत अब 2-0 से अजेय बढ़त बनाने में सफल हो गया है, पहले वनडे में भी भारत को 8 विकेट से जीत मिली थी.
ये भी पढ़ें- नंबर-1 शुभमन गिल, 117 गेंदों में डबल सेंचुरी, ODI में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें : जो शुभमन गिल ने किया, वह न सचिन कर सके, न सहवाग न ही विराट, बड़ा कारनामा, 51 साल में इकलौते भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं