- मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल पर आज कोर्ट का फैसला आना है
- आरोपी टेंशन में हैं.मुस्कान लगातार भगवान शिव की पूजा कर रही है, साहिल कैदियों से बात नहीं कर रहा
- मुस्कान और साहिल कचहरी नहीं जाएंगे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मामले की सुनवाई होगी
मेरठ के नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज बड़ा फैसला आने वाला है. इसे लेकर मुस्कान और साहिल बहुत ही टेंशन में हैं. उनकी रातों की नींद उड़ गई है. दोनों न ठीक से खा रहे हैं और न ही किसी से बात कर रहे हैं. मेरठ जेल में बंद साहिल और मुस्कान टेंशन में हैं. साहिल और मुस्कान ने मंगलवार रात को सही से खाना भी नहीं खाया था. वहीं साहिल ने दूसरे बंदियों से बात करना बंद कर दिया. मुस्कान कई दिनों से भगवान शिव की पूजा कर रही है. वह अपनी बेटियों को लेकर चिंतित है, ये बात जिला जेल के जेल सुप्रिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताई हैं.
कचहरी में न ले जाने की अपील
जेल सुप्रिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान ने उनको कचहरी में न ले जाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की प्रार्थना की थी. इसके लिए उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था. उनकी ये अपील मान ली गई है, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी.
फैसले के वक्त ऐसे होता है बंदियों का बर्ताव
मुस्कान और साहिल के ऐसे बर्ताव पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब भी किसी बंदी के फैसले की घड़ी आती है तो उनका बर्ताव अक्सर ऐसा ही हो जाता है. वे बेचैन हो उठते हैं. मुस्कान भी ज्यादातर समय भगवान शिव की पूजा-पाठ में बिता रही है. वहीं साहिल ने दूसरे कैदियों से बात करना बंद कर दिया है.

नीले ड्रम में दबाए थे शव के टुकड़े
बता दें कि सौरभ राजपूत की 3 मार्च 2025 को बेरहमी से हत्या की गई थी. उनके शरीर के टुकड़े करके नीले ड्रम में सीमेंट के साथ जमा दिए गए थे. आरोपी इसे फेंकने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच शव की बदबू से 17 मार्च 2025 को मामले का खुलासा हुआ था. हत्या का आरोप सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर लगा था. इसी मामले में आज जिला न्यायालय बड़ा फैसला सुना सकती है.
126 लोगों की पेशी, 22 गवाहों के बयान दर्ज
मेरठ जिला अदालत में इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है. बुधवार को जज अरविंद कुमार मिश्रा इस केस में फैसला सुनाएंगे. करीब 13 महीनों तक चली लंबी कार्रवाई के दौरान 126 लोगों की पेशी हुई, 22 गवाहों ने अपने बयान दिए. तमाम दलीलों पर बहस के बाद अब कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है.
ये Video भी देखें:|कातिल Muskan और Sahil का अब खेल होगा खत्म! Police ने कर लिया इंतजामTOP NEWS
ये भी पढ़ें-सौरभ राजपूत मर्डर केस में फैसला आज, क्या मेरठ कोर्ट मुस्कान और साहिल को देगी फांसी की सजा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं