विज्ञापन

नंबर-1 रोहित शर्मा, नंबर 2 क्रिस गेल, एक देश में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 406 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया. यह इस फॉर्मेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन-चेज है. इस ऐतिहासिक रन चेज के दौरान रोहित और गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

नंबर-1 रोहित शर्मा, नंबर 2 क्रिस गेल, एक देश में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा

भारत को हिट मैन रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है, रोहित ने गुवाहाटी वनडे में 101 रन की पारी खेली जो उनके वनडे करियर का 35वां शतक था. इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने 6 छक्के औऱ 10 चौके लगाए. इस ऐतिहासिक पारी के दौरान रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित अब किसी एक देश में 200 छक्के वनडे क्रिकेट में लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित ने भारत में वनडे खेलते हुए 200 छक्के पूरे कर लिए हैं. हिट मैन न केवल भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने, बल्कि ODI क्रिकेट के इतिहास में किसी एक देश में इतने छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी किसी और बैटर के नाम अबतक नहीं है. 

इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने वेस्टइंडीज में वनडे में 147 छक्के लगाए हैं. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में खेलते हुए 132 छक्के लगाए थे. चौथे नंबर पर मैक्कुलम हैं, जो न्यूजीलैंड में खेलते हुए वनडे में 126 छक्के लगाने में सफल रहे थे. धोनी इस मामले में नंबर 5 पर हैं. माही ने भारत में वनडे खेलते हुए कुल 123 छक्के लगाए थे. 

किसी एक देश में वनडे मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के

बल्लेबाजसिक्सदेश में
रोहित शर्मा200भारत 
क्रिस गेल 147 वेस्टइंडीज
मार्टिन गप्टिल132न्यूजीलैंड
ब्रेंडन मैकुलम126न्यूज़ीलैंड
धोनी123भारत 

इसके साथ-साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में भारतीय जमीन पर शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो गए हैं. कोहली  पहले वनडे में शतक लगाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए थे, लेकिन अब वे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. हिट मैन ने 39 साल और 153 दिन की उम्र में वनडे में शतक लगाया है. सुनील गावस्कर ने 38 साल 113 दिन की उम्र में वनडे में शतक लगाने में सफलता हासिल की थी

यह भी पढ़ें : नंबर-1 शुभमन गिल, 117 गेंदों में डबल सेंचुरी, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें : जब विराट-रोहित हों साथ, तो गिल के लिए नहीं नामुमकिन कोई बात, 55 साल के वनडे इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें : रोहित- गिल की तूफानी पारी को देख सुनील गावस्कर का पहला रिएक्शन, बोले- हर गेंद ऐसे खेले जैसे डॉन ब्रैडमैन...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com