इजरायल और फिलिस्तानी संगठन हमास के बीच जंग (Israel Palestine Conflict) का बुधवार को 19वां दिन है. दोनों ओर से हमले किए जा रहे हैं. जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei )ने अमेरिका पर इजरायल के हवाई हमलों को निर्देशित करने का आरोप लगाया है. खामनेई ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास (Hamas) के रॉकेट हमलों के बाद गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर इजरायल के हवाई हमलों को अमेरिका (US-Iran Dispute) की ओर से कमांड मिल रही है.
तेहरान में एक भाषण के दौरान खामेनेई ने कहा, "अमेरिका जाहिर तौर पर अपराधियों का सहयोगी है. अमेरिका किसी तरह गाजा में होने वाले अपराध को निर्देशित कर रहा है." खामेनेई ने कहा, "अमेरिकियों के हाथ बच्चों, मरीजों, महिलाओं और अन्य लोगों के खून से रंगे हुए हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"युद्ध के बीच गाजा को 38 टन भोजन, मेडिकल उपकरण भेजे" : संयुक्त राष्ट्र में भारत
खामेनेई ने इजरायल का जिक्र करते हुए कहा, "सभी को बता दें कि इस मामले और भविष्य के मामलों में, फिलिस्तीनी राष्ट्र विजयी है. भविष्य की दुनिया फिलिस्तीन की दुनिया है, न कि ज़ायोनी शासन की दुनिया."
ईरान हमास को भारी फंडिंग करता है. उसने इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को बड़ी सफलता बताया है. लेकिन इस्लामिक गणराज्य ईरान ने जोर देकर कहा है कि वह इजरायल पर हुए हमले में शामिल नहीं था. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान हमास ने 220 से ज्यादा लोगों को बंधक भी बना लिया था. जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इनमें से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है.
7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी संगठन हमास के लड़ाकों ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे. हमास के लड़ाकों ने सीमा पार कर इजरायल में प्रवेश किया और जमीनी हमले भी किए. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा पट्टी पर भारी बमबारी की है. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, हमास के हमले में अब तक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इनमें से ज्यादातर इजरायली नागरिक हैं. वहीं, जंग में दोनों तरफ से अब तक 6500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
"हमास ने कहां रखा, क्या खिलाया और कैसा किया व्यवहार?": रिहा हुई इजरायली महिला की जुबानी
वहीं, मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान को चेतावनी दी कि अमेरिका तेहरान के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देगा, क्योंकि इजरायल-हमास के बीच संघर्ष को लेकर तनाव बढ़ गया है.
ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सत्र में कहा, "अमेरिका ईरान के साथ संघर्ष नहीं चाहता है. हम नहीं चाहते कि यह युद्ध बढ़े. लेकिन अगर ईरान या उसके प्रतिनिधि कहीं भी अमेरिकी कर्मियों पर हमला करते हैं, तो कोई गलती न करें. हम तेजी के साथ और निर्णायक रूप से अपने लोगों की रक्षा करेंगे."
इस बीच इस्लामिक गणतंत्र ने ब्लिंकन की आलोचना करते हुए कहा कि यह "गलत तरीके से दोष ईरान पर मढ़ने" का उनका प्रयास था. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा, "ईरान इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है."
UN चीफ़ की नसीहत पर भड़का इज़रायल, बोला- पद के लायक नहीं गुटेरस, दें इस्तीफ़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं