इजरायल ने गाजा को जमीनी हमले (Israel Gaza War) की चेतावनी तो पहले ही दे दी है. इसके लिए इजरायली सेना ने तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं. लेकिन फिर भी इजरायल ने अब तक जमीनी हमला शुरू नहीं किया है और इसमें लगातार देरी कर रहा है. गाजा पर हो रही जमीनी हमले में देरी के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव, राजनीतिक-सैन्य विभाजन और बंधकों की चिंताएं जिम्मेदार हैं. यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. गाजा पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पक ताबड़तोड़ हमले किए थे, जिसके 19 दिन बाद भी इजरायल जवाबी मोड में है.
ये भी पढ़ें-"अगर सुकून से रहना है तो....": गाजा पट्टी के लोगों को इज़रायल की चेतावनी | Live Updates
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जमीनी हमले में क्यों देर कर रहा इजरायल?
इज़रायली सेना लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रही है. लेकिन छोटे हमलों के अलावा पहले से घोषित जमीनी आक्रमण इजरायल ने अब तक शुरू नहीं किया है. दैनिक येदिओथ अह्रोनोथ में संपादकीय लेखक नहूम बार्निया का कहना है कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और आईडीएफ के बीच विश्वास की कमी है. उन्होंने लिखा," जिन शीर्ष मुद्दों पर सभी सहमत हैं, उन पर सरकार को फैसले लेने में कठिनाई हो रही है."
नेतन्याहू और सेना जनरलों के बीच सब ठीक?
बार्निया के सरकारी और सैन्य सूत्रों के मुताबिक, "नेतन्याहू IDF के जनरलों से नाराज हैं और 7 अक्टूबर को जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्हें दोषी मानते हैं." हमास ने एक साथ 5 हजार रॉकेट बरसाकर और गाजा बॉर्डर पर हमला बोलकर जमकर कत्लेआम मचाया, जिसमें 1400 इजरायली मारे गए. इजरायल अब गाजा को भी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, जिसके बाद उसके 5,791 लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल में हुए इस भयावह हमले ने वहां के राजनीतिक पक्ष और विपक्ष एक साथ डंटकर खड़े हैं.
मंगलवार के वामपंथी रुझान वाले हारेत्ज़ दैनिक में कॉलमिस्ट अमोस हरेल ने लिखा, "पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट के बीच इन अभियानों पर विवाद तनाव पैदा कर रहे हैं." वहीं राज्य रेडियो ने भी सेना में प्रमुख और वरिष्ठ रैंकों के अधिकारियों के बीच हमास हमलों को रोकने में असफल रहने की वजह से "असंतोष" का जिक्र किया है.
आपसी विश्वास
- सरकारी प्रेस ऑफिस से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ इजरायल राज्य को हमास पर निर्णायक जीत दिलाने के लिए चौबीसों घंटे करीबी और पूरे सहयोग से काम कर रहे हैं." .
- "प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ के बीच पूर्ण और पारस्परिक विश्वास है; लक्ष्य की एकता स्पष्ट है."
- इज़रायल के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर काउंटर-टेररिज्म (आईसीटी) थिंक टैंक के एक खुफिया विशेषज्ञ पैट्रिक बेटेन ने "जमीनी हमले के बारे में असहमति" की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में बंधकों की वजह से मिशन में जटिलता आ रही है."
- "इज़रायल यह देखने का इंतज़ार कर रहा है कि जमीनी हमला करने से पहले बंधकों की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है."
- हमास द्वारा पकड़े गए और गाजा ले जाए गए बंधकों के रिश्तेदारों ने तेल अवीव में गैलेंट के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
- इजरायली राजनीति के विशेषज्ञ अकीवा एल्डार ने जोर देकर कहा कि "इस भयानक नरसंहार से पैदा हुई भावनाओं के बाद, पीएम नेतन्याहू और IDF जनरल की सोच अलग-अलग हो गई हैं."
- उन्होंने कहा कि इज़रायल में अमेरिकी सैन्य कर्मियों की उपस्थिति का मकसद बंधकों में शामिल किसी भी अमेरिकी बंधक की हत्या को रोकना है.
अच्छे शब्द
- सेना प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने दोहराया कि उनका लक्ष्य हमास और उसके नेताओं को पूरी तरह से खत्म करना है.
- सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने सैनिकों से कहा, "हम दक्षिण में जमीनी अभियानों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं."
- राजनीतिक विश्लेषक डैनियल बेन्सिमोन ने कहा: "असहमति हो या न हो, यह एक तथ्य है कि अमेरिकी और यूरोपीय जमीनी हमले को रोकने के मकसद से इज़रायल आ रहे हैं"
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को इजरायल का का दौरा किया और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की.
- बेन्सिमोन ने कहा, "अंतररार्ष्ट्रीय समुदाय को डर है कि जमीनी हमले से बड़ी प्रतिक्रिया हो सकती है, जो पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती है, और ये शायद इससे भी आगे तक हो. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं