Israel Hamas War: इज़रायल पर 7 अक्टूबर को जब हमास ने 5000 से ज्यादा रॉकेटों से हमला किया, तो किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. रॉकेटों की जद में आने से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और सैकड़ों लोग मलबे में दबकर मर गए. इज़रायली सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जब वह हमास के हमले के बाद मलबों के ढेर में जिंदगी की खोज की जा रही थी, तब कई दिल दहला देने वाले दृश्य आंखों के सामने आए. उन्होंने बताया कि जब वह रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए थे, तब किबुत्ज़ समुदायों में एक क्षत-विक्षत बच्चे का शव मिला था.
रेस्क्यू ऑपरेशन के हेड कर्नल गोलन वाच ने एएफपी को बताया कि हमलों के तीन दिन बाद बीरी किबुत्ज़ में मलबे के ढेर में लोगों की खोज करते समय उन्होंने एक बच्चे को गोद में लिये हुए एक मां का शव देखा. उन्होंने बताया, "जब मैंने एक महिला के शव को मलबे से बाहर निकालने के लिए खींचा, तो मैंने देखा कि वह एक क्षत-विक्षत बच्चे को गोद में लिये हुए थी. यह दृश्य देखकर साफ पता चल रहा था कि ये महिला अपने बच्चे की अंतिम समय तक रक्षा करती रही. मैंने बच्चे को शव को अपने हाथों से उठाया और एक बॉडी बैग में डाला. ये दृश्य देखकर मेरा दिल दहल गया था."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

इज़रायल का कहना है कि जब हमास आतंकवादियों ने दक्षिणी इज़रायल में किबुत्ज़ समुदायों, कस्बों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया तो 1,400 लोग मारे गए और कम से कम 229 लोगों को बंधक बना लिया गया. मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे थे, जिनकी हत्या चौंकाने वाले तरीकों से की गई, लेकिन इससे जुड़ा कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है.
हालांकि, हमास ने इस बात से इनकार किया है कि उसके लड़ाकों ने सीमा पार हमले के दौरान शिशुओं को मार डाला. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हवाई हमलों में मारे गए 7,326 लोगों में 3,038 बच्चे शामिल हैं, जो व्यापक रूप से अपेक्षित जमीनी हमले की तैयारी थी. लेकिन इज़रायल और अमेरिका ने कहा है कि उन्हें हमास की संख्या पर संदेह है.
ये भी पढ़ें :- हजारों की संख्या में इजरायली सैनिक गाजा में घुसे, हमास के ठिकाने को बनाया निशाना
बच्चों के सिर काटे जाने के आरोप सबसे पहले इजरायली मीडिया रिपोर्टों में सामने आए और शुरुआत में इजरायली अधिकारियों ने इसका समर्थन किया, हालांकि बाद में प्रवक्ताओं ने कहा कि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बच्चों के सिर काटे जाने का जिक्र किया था, लेकिन उनके कार्यालय ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई तस्वीर नहीं देखी है. हमास के हमलों के बाद से सिर कटे बच्चों की कोई सत्यापित तस्वीर या वीडियो फुटेज सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें :- इजरायल ने गाजा पर किया 'घातक' हमला, फोन और इंटरनेट सेवा भी किया गया बंद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं