विज्ञापन
3 years ago

Israel-Hamas War : इजरायल और हमास के बीच की जंग अभी भी जारी है. फिलहाल दोनों के बीच का संघर्ष खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. आज इस संघर्ष का 27वां दिन है. इजरायली सेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमलों ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे.

इजरायल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया. जबालिया शिविर पर हुए हमले में मृतकों की तत्काल जानकारी साझा नहीं की गई है.वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उत्तरी गाजा में हमास के अभियानों की देखरेख करने वाले कमांडर सहित बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए. हमले में घायल लोगों को करीब के अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के निदेशक डॉ अतेफ एल-कहलोत ने कहा कि सैंकड़ों की संख्या में लोग मारे गए या घायल हुए हैं लेकिन आंकड़ों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती.

Live Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IsraelPalestineConflict, Israel-Hamas War, Gaza Strip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com