इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) को 2 महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल हमास से 7 अक्टूबर को किए गए हमले का चुन-चुनकर हिसाब ले रहा है. गाजा पट्टी में इजरायली हमले लगातार जारी हैं, जिससे भारी तबाही अब तक हो चुकी है. इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में "स्थायी युद्धविराम" की मांग की. मैक्रॉन ने नेतन्याहू से फोन कॉल पर बातचीत के दौरान युद्ध विराम की अपील की. मैक्रॉन के कार्यालय ने कहा कि फिलिस्तीन क्षेत्र बढ़ते मानवीय संकट से जूझ रहा है.
ये भी पढ़ें-विदेश मंत्री एस जयशंकर से राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात.. यूक्रेन पर भी बात, PM मोदी को दिया रूस आने का न्योता
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाजा में चलाएंगे मानवीय अभियान-फ्रांस
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, "फ्रांस आने वाले दिनों में जॉर्डन के साथ मिलकर गाजा में मानवीय अभियान चलाएगा." इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम नेतन्याहू को बातचीत के दौरान गाजा में नागरिकों की मौत और मानवीय आपातकाल पर अपनी "गहरी चिंता" के बारे में बताया. उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ इजरायलियों की हिंसा को खत्म करने और नई नियोजित बस्तियों को रोकने के उपायों के महत्व पर भी जोर दिया.
हमास से चुन-चुन कर बदला ले रहा इजरायल
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर एक साथ 5 हजार रॉकेट बरसाकर इस युद्ध का आगाज किया था. इसके साथ ही बड़ी संख्या में बंदूकधारी दक्षिणी इजरायल में घुस गए थे. उनके इन हमलों में करीब 1,140 इजरायलियों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. इजरायल का दावा है कि हमास आतंकियों ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया, जिनमें से 129 अब भी उनकी कैद में हैं.
इजरायली हमलों में अब तक 21,110 की मौत
हमास के हमले के बाद से इजरायल गाजा पट्टी में भीषण तबाही मचा रहा है. वह लगातार जमीनी और आसमानी हमले कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों की जान चली गई है. गाजा पट्टी में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इज़रायल ने हमास को नष्ट करने की कसम खाते हुए गाजा में लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण जारी रखा है. उनके हमलों में अब तक करीब 21,110 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे.
ये भी पढ़ें-युद्ध के बीच US यूक्रेन को देगा 250 मिलियन डॉलर तक के हथियारों-उपकरणों की मदद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं