रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia Ukraine War) को बहुत ही जल्द 2 साल होने को हैं, लेकिन अब तक यह थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस युद्ध में कोई भी किसी से कम पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है. रॉयटर्स के मुताबिक इस संघर्ष के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और उपकरण मुहैया कराने का ऐलान किया है. अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को 250 मिलियन डॉलर तक के हथियार और उपकरण मुहैया कराएगा. अमेरिका की इस मदद की पुष्टि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने भी की है.
ये भी पढ़ें-विदेश मंत्री एस जयशंकर से राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात.. यूक्रेन पर भी बात, PM मोदी को दिया रूस आने का न्योता
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमेरिका यूक्रेन को देगा हथियारों की मदद
अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि US रूस संग चल रहे युद्ध में कीव की मदद करने के लिए इस साल सहायता के अंतिम पैकेज के तहत यूक्रेन को 250 मिलियन डॉलर तक के हथियार और उपकरण देगा. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस से यूक्रेन को 61 बिलियन डॉलर की मदद देने के लिए कहा है, लेकिन रिपब्लिकन अमेरिकी-मेक्सिको बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए डेमोक्रेट के साथ समझौते के बिना सहायता को मंजूरी देने से इनकार किया गया है.
साल के अंत तक खत्म हो जाएगी अमेरिकी मदद
व्हाइट हाउस की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अमेरिका की यूक्रेन को दी जाने वाली मदद इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी. अमेरिका ने कहा है कि अतिरिक्त विनियोजन के बिना फरवरी 2022 में आक्रमण के बाद से रूसी सेना द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को वापस लेने के लिए यूक्रेन की लड़ाई के लिए अमेरिकी मदद साल के आखिर तक समाप्त हो जाएगी. एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि नए मदद पैकेज में वायु रक्षा युद्ध सामग्री, उच्च गतिशीलता तोपखाने रॉकेट सिस्टम के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद, तोपखाने गोला-बारूद, एंटी-आर्मर गोला-बारूद और 15 मिलियन से अधिक राउंड के गोला-बारूद शामिल हैं.
बता दें कि रूस के आक्रमण के बाद से कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 110 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मंजूरी दी है, लेकिन जनवरी 2023 में रिपब्लिकन द्वारा डेमोक्रेट से प्रतिनिधि सभा का नियंत्रण लेने के बाद से किसी भी फंड को मंजूरी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में Covid-19 के सब वेरिएंट JN.1 का पहला मामला आया सामने
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं