- इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रही जंग
- इजरायल ने किया गाजा में कंट्रोल हासिल करने का दावा
- इजरायल ने गाजा के लोगों को दिया खान यूनिस इलाका छोड़ने का आदेश
इजरायल और फिलिस्तीन संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से जंग (Israel-Hamas War) चल रही है. इस बीच दोनों में 24 से 29 नवंबर तक सीजफायर (Israel-Hamas War) हुआ. जिसके तहत हमास ने 100 से ज्यादा बंधकों को रिहा किया. जवाब में इजरायल ने भी 300 फिलिस्तीनी कैदी छोड़े. अब सीजफायर खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर फिर से हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते इजरायली सेना ने कमल अदवान अस्पताल में हमले किए थे. यहां के स्टाफ और मरीजों के मुताबिक इजरायली सैनिकों ने बुलडोजर से फिलिस्तीनियों के शव हटाए. कई डॉक्टरों पर गोली चलाई गई.
कमल अदवान अस्पताल के स्टाफ ने CNN को बताया, "व्हीलचेयर पर एक मरीज था. इजरायली सेना के कुत्ते उसे नोंचते रहे. इजरायली सेना ने इस अस्पताल में पूरे 8 दिन ऑपरेशन चलाया है. सेना का कहना है कि यह अस्पताल हमास का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दफन शवों को निकालकर बुलडोजर से कुचला
अस्पताल के बाल चिकित्सा सेवा प्रमुख होसाम अबू सफिया ने कहा- "इजरायली सैनिकों ने कब्रें खोदीं और शवों को बुलडोजर से घसीटा. लाशों को बुलडोजर से कुचल दिया गया."
हमास के 80 लड़ाकों को किया गिरफ्तार
यही नहीं, इजरायली टैंकों ने शाजाये शहर के ट्यूनीशियाई कब्रिस्तान, जबलिया के अल-फलूजा कब्रिस्तान समेत 6 कब्रिस्तानों को तबाह कर दिया है. सैनिकों ने हमास के 80 लड़ाकों को पकड़ लिया है. गिरफ्तार लड़ाकों में ज्यादातर 7 अक्टूबर के हमलों में शामिल थे. इजरायल का कहना है कि 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजरायल-हमास जंग में दोनों आतंकी संगठनों से जुड़े अब तक 700 से ज्यादा मेंबर्स गिरफ्तार हुए.
गाजा में मदद पहुंचाने का प्रस्ताव यूएन में पास
इस बीच गाजा में मानवीय संकट को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में मदद पहुंचाने का एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में पास हो गया. अमेरिका और रूस ने इस प्रस्ताव पर वोट नहीं किया. अमेरिका ने कुछ दिन पहले UN में गाजा में सीजफायर के लिए पेश किए गए प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद सीजफायर आगे नहीं बढ़ पाया था.
जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा मौतें
7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इनमें 6 हजार से ज्यादा बच्चे हैं. वहीं, इजरायल के 1200 लोग मारे गए थे.
इजरायल ने हमले रोकने के लिए रखी थी शर्त
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 7 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव दिया था. हमले रोकने के बदले में इजरायल ने 40 बंधकों को छोड़ने की शर्त रखी थी. हालांकि, हमास ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के लड़ाके 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. सीजफायर समझौते के तहत 100 से ज्यादा लोगों को छोड़ा गया था.
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: इजरायल की K-9 यूनिट ने गाजा में ढूंढ निकाला हमास का सबसे बड़ा सुरंग का जाल
गुजरात के तट पर 20 भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर ड्रोन हमला, भेजे जा रहे तटरक्षक बल
"इससे तो मरना बेहतर है...": इजरायल-हमास युद्ध के बीच गज़ावासियों के सामने भूख का संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं