भारतीय तट के पास अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जहाज के चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं. एक भारतीय तटरक्षक मर्चेंट जहाज एमवी केम प्लूटो की ओर बढ़ रहा है. वह पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है.
कच्चा तेल ले जा रहा यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से चला था और मंगलुरु की ओर जा रहा था. रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गश्त कर रहे तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम को संकट में फंसे मर्चेंट शिप की ओर जाने के निर्देश दिए गए. तटरक्षक पोत ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता करने के लिए सतर्क कर दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर लगी आग बुझ गई है लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है. क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.
गौरतलब है कि सोमवार को अपहृत माल्टा के झंडे वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में भारतीय नौसेना ने मदद की थी. इसके कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है. बताया गया था कि अरब सागर में छह "समुद्री डाकू" अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर सवार हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं