इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी पर युद्ध जारी है. गाजा पट्टी में इजरायली सेना, हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है. इस बीच हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार देर रात एक शरणार्थी शिविर में कई घरों पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि हमले ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के केंद्र में अल-मगाज़ी शिविर में घरों को नष्ट कर दिया. एएफपी ने हमले की पुष्टि नहीं की है.
मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा, "अल-मगाजी नरसंहार में अब तक शहीदों की संख्या 70 हो गई है." एएफपी द्वारा संपर्क करने पर इजरायली सेना ने कहा कि वह रिपोर्ट की "जांच" कर रही है. इससे पहले कुद्रा ने कहा था कि हमले ने एक "रेजिडेंशियल ब्लॉक" को नष्ट कर दिया है और वहां रहने वाले परिवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं, एक अन्य घटना के बारे में मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी गाजा के जबालिया शिविर में उनके घर पर इजरायली हमले में एक परिवार के 10 सदस्य मारे गए.
गाजा में मानवीय मदद बढ़ाने की मांग वाला प्रस्ताव...
इधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने की मांग संबंधी एक प्रस्ताव अंगीकार किया है लेकिन इसमें युद्धविराम का कोई जिक्र नहीं है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि सहायता प्रभावी ढंग से मिले इसके लिए युद्धविराम की बेहद ‘आवश्यक' है. संयुक्त अरब अमीरात द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव पर कई दिनों तक गहन विचार विमर्श हुआ, इसके बाद 15 देशों की परिषद ने शुक्रवार को इसे अंगीकार कर लिया. इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा वहीं, रूस और अमेरिका मतदान में शामिल नहीं हुए. इस प्रस्ताव में युद्धविराम का कोई जिक्र नहीं है और इस कारण से विशेषज्ञों ने इसे ‘कमजोर' करार दिया.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं