- इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रही जंग
- जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
- इजरायल ने गाजा के लोगों को दिया खान यूनिस इलाका छोड़ने का आदेश
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Israel-Hamas War)7 अक्टूबर से जंग लड़ रहे हैं. गाजा पट्टी में चल रही जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इजरायल के भी 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इनमें सैनिक भी शामिल हैं. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu)ने स्वीकार किया कि गाजा युद्ध बहुत भारी पड़ रहा है. 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि देश को गाजा युद्ध (Gaza Strip)की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. क्योंकि हमास के साथ लड़ाई में मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़ रही है. लेकिन हमारे पास लड़ते रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है."
इजरायली सेना ने शुक्रवार से फिलिस्तीनी क्षेत्र में 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है. पीएम नेतन्याहू ने कहा, "गाजा में लड़ाई के एक बहुत मुश्किल दिन के बाद यह एक बहुत मुश्किल सुबह है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जीत के लिए पूरी ताकत के साथ करेंगे काम
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम आखिर तक जीत के लिए पूरी ताकत के साथ काम करते रहेंगे. जब तक हम अपने सभी टारगेट पूरे नहीं कर लेते, जंग जारी रहेगा. हमास का खात्मा, सभी बंधकों की वापसी और यह सुनिश्चित करना कि गाजा फिर कभी इजरायल के लिए खतरा नहीं बनेगा...हमारा लक्ष्य है."
इजरायल के 153 सैनिकों की मौत
27 अक्टूबर को गाजा में जमीनी हमला शुरू होने के बाद से इजरायल सेना ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में 153 सैनिकों को खो दिया है. शनिवार को 10 सैनिकों की मौत हो गई. गाजा में हमास के साथ जंग के अलावा इजरायल को लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर हिजबुल्लाह के आतंकियों का भी सामना करना पड़ रहा है.
जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा मौतें
7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इनमें 6 हजार से ज्यादा बच्चे हैं. वहीं, इजरायल के 1200 लोग मारे गए थे.
इजरायल ने हमले रोकने के लिए रखी थी शर्त
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 7 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव दिया था. हमले रोकने के बदले में इजरायल ने 40 बंधकों को छोड़ने की शर्त रखी थी. हालांकि, हमास ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के लड़ाके 7 अक्टूबर को 240 लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. सीजफायर समझौते के तहत 100 से ज्यादा लोगों को छोड़ा गया था.
ये भी पढ़ें:-
VIDEO: इजरायल की K-9 यूनिट ने गाजा में ढूंढ निकाला हमास का सबसे बड़ा सुरंग का जाल
"मैंने युद्धविराम के लिए नहीं कहा:" हमास और इजरायल जंग के बीच बाइडेन ने नेतन्याहू से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं