आतंकवादी समूह हमास ने सोमवार को एक शॉर्ट जारी किया जिसमें तीन बुजुर्ग इजरायली बंधकों को दिखाया गया है. इन्हें हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बना लिया था. इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इजरायरल ने इसे 'क्रिमिनल टेरर वीडियो' करार दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास द्वारा जारी किए गए वीडियो में जिन तीन बुजुर्गों को दिखाया गया है उनकी पहचान इज़रायल द्वारा 79 वर्षीय चैम पेरी, 80 वर्षीय योरम मेट्ज़गर और 84 वर्षीय अमीरम कूपर के रूप में की गई है.
बुजुर्गों को 10 सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाया गया
इज़रायल ने इस वीडियो के जरिये जिन लोगों की पहचान की है उन्हें 10 सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था. हमास ने टेलीग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें दाढ़ी वाले तीनों बुजुर्ग लोग एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बंधकों ने इज़रायल से बिना शर्त रिहाई सुनिश्चित करने का किया अनुरोध
इस वीडियो में बीच में बैठे हुए पेरी कैमरे से बात करते हुए कहते हैं कि वह और अन्य बुजुर्ग बंधक जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, वे बहुत खराब परिस्थितियों से जूझ रहे हैं. उन्होंने इज़रायल से उनकी बिना शर्त रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है.
पत्नी को बचाकर पेरी किबुत्ज़ ने खुद को किया आतंकियों के हवाले
हमास के हमले के दौरान पेरी किबुत्ज़ निर ओज़ में अपने घर पर थे.उनके बेटे ने रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को सोफे के पीछे छिपाते हुए हमास के आंतिकियों को पीछे हटाने की कोशिश की. उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने के लिए खुद को हमास के लड़ाकों के हवाले कर दिया,जबकि उनकी पत्नी छिपी रही.
योरम मेट्ज़गर के परिवार ने ऐसी दी प्रतिक्रिया
80 वर्षीय योरम मेट्ज़गर की बहू अयाला मेट्ज़गर ने हमास द्वारा जारी की गई वीडियो पर कहा कि जब उसने वीडियो देखा तो उसे खुशी और सदमा दोनों महसूस हुआ.उसने कहा "उन्हें जीवित देखना एक पल के लिए खुशी की बात थी लेकिन उन्हें इस तरह देखना चौंकाने वाला था," बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ, उनका वजन कम हो गया था और वे कमजोर और पीले दिख रहे थे."
इजरायल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसे "एक आपराधिक, आतंकवादी वीडियो" करार दिया, जो बुजुर्ग नागरिकों, निर्दोष लोगों के खिलाफ हमास की क्रूरता को दर्शाता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं