- इजरायल-गाजा के बीच एक दिन और बढ़ा सीजफायर
- सातवें दिन भी गाजा में सीजफायर जारी
- बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल-हमास का बड़ा फैसला
इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. गाजा और इजरायल के बीच हुए समझौते के तहत जारी सीजफायर आगे बढ़ा दिया (Israel Gaza Ceasefire Extended) गया है. पहले सीजफायर पर चार दिन के लिए सहमति बनी थी, इस बीच दोनों तरफ से कैदियों और बंधकों को छोड़ा जा रहा था. सोमवार को सीजफायर की समय सीमा पूरी होने के बाद इसको दो दिन और बढ़ा दिया गया था. अब एक बार फिर से इजरायल और हमास के बीच सीजफायर को एक दिन और बढ़ाने पर सहमति बन गई है. ये जानकारी हमास की तरफ से दी गई है.
ये भी पढ़ें-हमास के चीफ ने गाजा की सुरंग में बंधकों से की थी मुलाकात, इजरायली महिला ने पूछे थे तीखे सवाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाजा में अब सातवें दिन भी सीजफायर जारी है. दोनों पक्षों ने गुरुवार को डील खत्म होने से कुछ ही समय पहले कहा कि सीजफायर को एक दिन आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है. हालांकि किसी भी आधिकारिक समझौते की डीटेल सामने नहीं आई है. इजरायली सेना ने बिना कोई समय सीमा बताए कहा, "बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया जारी रखने के मध्यस्थों की कोशिशों और रूपरेखा की शर्तों के तहत युद्धविराम जारी रहेगा."
इजरायल-हमास के बीच सीजफायर बढ़ाने पर सहमति
इस बीच, हमास ने बिना ज्यादा जानकारी दिए कहा कि "संघर्षविराम को सातवें दिन तक बढ़ाने" पर एक समझौता हुआ है. संघर्ष विराम वार्ता का नेतृत्व करने वाले कतर ने पुष्टि की कि इसे शुक्रवार तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि इजरायल पर सीजफायर बढ़ाने का दबाव था. बुधवार रात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के वार्ता के लिए इज़राइल पहुंचने के साथ, ज्यादा बंधकों की रिहाई और तबाह गाजा में अतिरिक्त सहायता की अनुमति देने के लिए युद्धविराम को बढ़ाने का दबाव था.
सातवें दिन भी गाजा में संघर्ष विराम जारी
हमास के अधिकारियों के मुताबिक, गाजा में इजरायल के हवाई और जमीनी हमलों में करीब 15,000 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे. अब हमास का कहना है कि वह इजरायल के साथ संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत है. हमास ने गुरुवार को कहा कि वह गाजा में इजरायल के साथ सातवें दिन संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत हुआ है. इज़रायल की सेना ने पहले कहा था कि हमास के साथ संघर्ष विराम को बढ़ाया जाएगा, ताकि मध्यस्थों को गाजा में बंधकों को मुक्त कराने के लिए काम जारी रखने की अनुमति मिल सके.
हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई पर अस्थायी रोक
इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, संघर्ष विराम से गाजा में शुरू हुई लड़ाई पर अस्थायी रोक लग गई है. दरअसल हमास ने 7 अक्टूबूर को हमलाकर इजरायल के 1200 लोगों की जान ले ली थी. जिसके बाद इजरायल ने हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई थी.
ये भी पढ़ें-"रोशनी तक नसीब नहीं हुई": इजरायली बंधकों को हमास ने खाने में क्या दिया और किस हाल में रखा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं