- जो बाइडेन ने कतर के नेता संग फोन पर की बातचीत
- हमास से इजरायली बंधकों की तत्काल रिहाई पर जोर
- इजरायल के गजा में ईंधन सप्लाई के फैसले पर की चर्चा
इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Gaza War) अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं इजरायली बंधक भी अब तक हमास के कब्जे में हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कतर के नेता के साथ बातचीत के दौरान हमास द्वारा पकड़े गए इजरायली बंधकों की तत्काल रिहाई का दबाव डाला. व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन ने अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ टेलीफोन पर बातचीत करते हुए हमास द्वारा रखे गए सभी बंधकों को बिना किसी देरी के रिहा करने की तत्काल जरूरत पर चर्चा की.
ये भी पढ़ें-आखिर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह क्यों मानते हैं बाइडेन? सिंघम का क्या है कनेक्शन?
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जो बाइडेन ने की कतर के नेता से बात
अमेरिका की दलीलों के बाद, जो बाइडेन ने युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में हर दिन डीजल के दो टैंकरों को जाने देने के इज़रायल के फैसले पर भी बात की. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, बाइडेन और अमीर ने गाजा में तत्काल जरूरी मानवीय सहायता की स्पीड को बढ़ाने के लिए चल रही कोशिशों और जीवन की रक्षा के लिए ईंधन देना फिर से शुरू करने के इजरायल के फैसले पर चर्चा की.
इजरायली बंधकों की रिहाई पर बाइडेन का जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो दिन पहले मीडिया से कहा था कि उन्हें हमास से बंधकों को मुक्त कराने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की "हल्की उम्मीद" है. बंधकों में 10 अमेरिकी नागरिक शामिल होने की भी बात कही जा रही है. इज़रायली अधिकारियों के मुताबिक, गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इज़रायल में घुसपैठ कर करीब 1400 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, और करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया.
गाजा में इजरायल के हमले जारी
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इज़रायल की जवाबी एयर स्ट्राइक और जमीनी हमलों में गाजा के 5,000 बच्चों समेत 12,000 लोग मारे जा चुके हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर के नेता संग बातचीत में बंधकों की तत्काल रिहाई की जरूरत पर जोर दिया है.
ये भी पढ़ें-इजरायली सेना ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई महिला सैनिक का शव किया बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं