ईरान ने हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए मंगलवार को इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद इजरायल ने ईरान को कहा था कि उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. इसी बीच बुधवार को इजरायल ने लेबनान की राजधारी बेरूत पर एयर स्ट्राइक कर दिया. जानकारी के मुताबि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायल ने 17 हमले किए हैं.
इजरायल के इस भीषण हमले के बाद एक इमारत में आग लग गई. एक फुटेज भी सामने आया है जिसमें इमारत से काला धुंआ उठते हुए दिखाई दे रहा है. ऑनलाइन वायरल हो रहे कुछ हमलों के वीडियो फुटेज के बाद इजरायल पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या होता है फॉस्फोरस बम?
व्हाइट फॉस्फोरस एक ज्वलनशील रसायन है जो हवा के संपर्क में आने पर इग्नाइट हो जाता है और इसके कॉन्टेक्ट में आने वाले लोगों या चीजों को गंभीर रूप से जला सकता है. व्हाइट फॉस्फोरस के धुएं में सांस लेने से सांस से संबंधित परेशानी हो सकती है या फिर दम घुटने की दिक्कत हो सकती है. साथ ही यह रसायन इतना खतरनाक है कि इससे त्वचा को दूसरे और तीसरे दर्जे की जलन पहुंच सकती है.
व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल करना है प्रतिबंधित
अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में एयरबर्स्ट व्हाइट फॉस्फोरस का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है, क्योंकि यह हथियार नागरिकों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है. ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) के अनुसार, जून में इजरायली बलों ने दक्षिणी लेबनान के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से व्हाइट फॉस्फोरस बम गिराए थे.
क्या कहती है एचआरडब्ल्यू की रिपोर्ट?
एचआरडब्ल्यू की रिपोर्ट में कहा गया है, "दक्षिण लेबनान में इजरायल द्वारा व्हाइट फॉस्फोरस का व्यापक उपयोग आग लगाने वाले हथियारों पर मजबूत अंतर्राष्ट्रीय कानून की जरूरत को दर्शाता है." इससे पहले पिछले अक्टूबर में अन्य हमले हुए थे, "जब एचआरडब्ल्यू ने गाजा और इजरायल-लेबनानी सीमा के पास दो ग्रामीण क्षेत्रों में इजरायली बलों द्वारा हथियार के इस्तेमाल को डोक्यूमेंट किया था".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं