- 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग
- इजरायल ने किया गाजा में कंट्रोल हासिल करने का दावा
- हमास ने इजरायल को दिया 70 बंधकों की रिहाई का ऑफर
इजरायल और फिलिस्तीन संगठन हमास (IsraelPalestineConflict) 7 अक्टूबर से जंग लड़ रहे हैं. हमास ने इसी दिन गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ कुछ मिनटों में 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे थे. हमास (Hamas Group) के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ कर 1400 लोगों को मार डाला था और 250 के करीब लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. इसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी (Gaza Strip) पर हमास से आर या पार की लड़ाई लड़ रहा है. 15 नवंबर (बुधवार) को इस जंग का 40वां दिन है. इजरायल दावा करता है कि अल-शिफा अस्पताल (Al-Shifa Hospital) के नीचे हमास का हेडक्वार्टर है. ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान बुधवार को इजरायली सेना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के अंदर टैंक लेकर घुस गई. इजरायली सैनिकों ने अस्पताल के कई हिस्से में छापा मारा.
समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, हमास के लड़ाकों के खिलाफ अपनी लड़ाई में इजरायली सेना ने बुधवार तड़के गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से पर छापा मारा. यहां मरीज और विस्थापित लोगों की भीड़ थी. छापेमारी के दौरान ज्यादातर इजरायली सैनिकों ने फेसमास्क पहन रखे थे. वो हवा में फायरिंग कर रहे थे. संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक, अस्पताल के अंदर मरीजों, नवजातों और स्टाफ को मिलाकर करीब 2300 लोग फंसे हुए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जंग के बीच कुछ दिन पहले इस अस्पताल के अंदर पनाह लेने वाले और न्यूज एजेंसी AFP के संपर्क में रहने वाले एक पत्रकार के मुताबिक, इजरायली सैनिक ने इन सभी लोगों को सरेंडर करने और अस्पताल परिसर से बाहर निकलने का कमांड दिया.
"हमास ने अस्पताल और लोगों को बनाया ढाल", गाजा के अस्पताल पर कार्रवाई के बीच IDF
इजरायल ने हमास से सरेंडर करने को कहा
इजरायल ने हमास संगठन से सरेंडर करने को कहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा, "हमने अल-शिफा अस्पताल में कुछ चुनिंदा ठिकानों पर हमास के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि, अस्पताल के अंदर कितने सैनिक घुसे इसकी जानकारी सामने नहीं आई."
अल-शिफा अस्पताल में इजरायल का टारगेटेड ऑपरेशन
इजरायल ने कहा कि वो गाजा के अल-शिफ़ा अस्पताल के अंदर हमास के खिलाफ टारगेटेड ऑपरेशन चला रहा है. इजरायल के डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक बयान में कहा कि उन्होंने गाजा में संबंधित अधिकारियों को एक बार फिर बता दिया है कि अस्पताल के अंदर सभी सैन्य गतिविधियां 12 घंटे के भीतर बंद होनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. IDF ने अस्पताल में हमास के लड़ाकों को सरेंडर करने के लिए भी कहा है.
फ्यूल खत्म होने से कब्रिस्तान बन रहा गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल, एक साथ दफनाए गए 179 शव
इजरायल ने किया गाजा पर पूरी तरह से कंट्रोल
इजरायल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा, "सेना का उत्तरी गाजा पट्टी पर पूरी तरह से कंट्रोल हो चुका है. हालांकि, हमास के लड़ाके जमीन के अंदर बनी सुरंग में छुपे हैं. हमने उन सुरंगों की पहचान कर ली है. इजरायल ने गाजा सिटी सेंटर और संसद पर भी कब्जा कर लिया."
गाजा में अब तक 12300 लोगों की मौत
गाजा में अब तक 12300 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इजरायल में करीब 1400 लोगों ने जान गंवाई. ‘टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक- इजरायली प्रधानमंत्री जंग के बाद भी गाजा पर अपना कब्जा चाहते हैं. इसकी वजह से अरब देश अमेरिका से दूर होते जा रहे हैं.
गाजा की संसद पर इजरायली सेना का कब्जा, सैनिकों ने लहराया झंडा; हमास ने दिया बंधकों की रिहाई का ऑफर
जो बाइडेन बोले- अस्पताल की सुरक्षा जरूरी
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर हमले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा- "मुझे उम्मीद है कि अस्पतालों पर हमले से बचा जाएगा. उनकी सुरक्षा जरूरी है. हम इसको लेकर इजरायलियों के संपर्क में हैं."
नेतन्याहू बोले- ऑपरेशन नहीं, बल्कि आखिर तक जंग है
वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को जंग में शामिल सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि यह कोई ऑपरेशन नहीं है, बल्कि अंत तक युद्ध है. नेतन्याहू ने कहा, अगर हम इन्हें खत्म नहीं करेंगे तो ये वापस आ जाएंगे.
इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर फिर बरसाए बम, हमास ने इस हमले के लिए बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया
"हमास ने अस्पताल और लोगों को बनाया ढाल", गाजा के अस्पताल पर कार्रवाई के बीच IDF
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं