विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

अमेरिका में आईएसआई का कश्मीरी लॉबिस्ट गिरफ्तार

अमेरिका में आईएसआई के दो एजेंटों के खिलाफ कश्मीर मामले में लॉबिंग के लिए गैर-कानूनी तरीके से पैसा लगाने का मामला दर्ज किया गया है।
वाशिंगटन: अमेरिका में पाकिस्तानी खुफियां एजेंसी आईएसआई के दो एजेंटों के खिलाफ कश्मीर मामले में लॉबिंग के लिए गैर-कानूनी तरीके से पैसा लगाने का मामला दर्ज किया गया है। सैयद गुलाम नबी फ़ई और ज़हीर अहमद नाम के इन दो एजेंटों पर आरोप है कि उन्होंने कश्मीरी आंदोलन के लिए अमेरिका में समर्थन जुटाने की खातिर गैर-कानूनी तरीके से लाखों डॉलर लगाए। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने एक लिखित बयान में कहा है कि जो विदेशी सरकारें गैर पंजीकृत एजेंटों के ज़रिए लॉबिंग करने की कोशिश करती हैं वो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। अमेरिकी नागरिक फई को तो गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जहीर अहमद इस समय पाकिस्तान में है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, आईएसआई, कश्मीर मामला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com