विज्ञापन

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, अजीत अगरकर ने की पुष्टि, जानें किसे मिला मौका

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, अजीत अगरकर ने की पुष्टि, जानें किसे मिला मौका
विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर आगामी सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को टीम में चुना गया है. बताया जा रहा है कि कोहली चोटिल हैं. उन्हें आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या आई थी. उम्मीद जताई जा रही थी कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे. मगर ऐसा नहीं हो सका. जिसके बाद शनिवार (छह मई 2026) को मुंबई में भारत के चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने सीरीज से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की. 

अगरकर ने यह भी कहा कि कोहली 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं. मगर उन्होंने यह भी कहा कि कोहली की वापसी को लेकर फिलहाल फिजियो के पास कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है. 

अगरकर का बयान 

अगरकर ने कहा, 'विराट को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चोट लगे अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है. फिलहाल उनके वापसी की समय-सीमा की कोई जानकारी नहीं है.' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं.'

टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं कोहली 

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. मौजूदा समय में वह देश के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में शिरकत करते हैं. पिछले बार वह भारतीय जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नजर आए थे. जहां टीम इंडिया को जरूर शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मगर उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था. टीम के लिए उन्होंने 80 की औसत से 240 रन बनाए था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा था. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की T20I टीम में धमाकेदार एंट्री, आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए मिला मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com