विज्ञापन

'भारत में इजरायल के लिए बेपनाह मोहब्बत', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, गाजा पर कब्जे का प्लान भी बताया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हमारे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं. लेकिन भारत में इजरायल के लिए जबरदस्त प्यार है. नेतन्याहू का यह बयान ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच आया है.

'भारत में इजरायल के लिए बेपनाह मोहब्बत', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, गाजा पर कब्जे का प्लान भी बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू.
  • इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में इजरायल के लिए जबरदस्त प्यार है.
  • उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
  • नेतन्याहू का यह बयान ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच आया है.

India Israel Relations: मिडिल ईस्ट में फिर तनाव गहराता नजर आ रहा है. शुक्रवार सुबह ईरान ने अमेरिका का फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया. हालाांकि अमेरिकी सेना ने इसका खंडन किया है. दूसरी तरफ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका 60 दिनों से सीजफायर समझौते पर करीबब-करीब सहमत हो चुके है, केवल ट्रंप की मंजूरी का इंतजार है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के संबंध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. गुरुवार को वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन में नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के किसी अन्य देश की दुनिया में इजरायल को भारत में अटूट समर्थन मिल रहा है. उन्होंने इजरायल को भारत में मिल रहे समर्थन के लिए क्रेजी लव शब्द का भी प्रयोग किया. 

भारत में इजरायल के लिए जबरदस्त प्यारः बेंजामिन नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, पूरी दुनिया में हमारे खिलाफ साजिशें चल रही हैं. हमारी वैधता को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं. लेकिन भारत में ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत में इजरायल के जबरदस्त प्यार है. सच में क्रेजी लव. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

नेतन्याहू ने गाजा पर कब्जे का प्लान भी बताया

वेस्ट बैंक में आयोजित इसी सम्मेलन में नेतन्याहू ने गाजा जंग को लेकर भी बड़ा बयान दिया. इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सेना अब गाजा पट्टी के 60 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण कर चुकी है. अगला टारगेट इसे 70 प्रतिशत पर ले जाना है. नेतन्याहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूरे गाजा पर कब्जे से जुड़े नारे भी लगवाएं. मालूम हो कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच गाजा को लेकर लंबे समय से जंग चल रहा है. जिसमें इजरायली सेना के हमलों ने हमास की कमर तोड़ दी है. 

भारत-इजरायल की दोस्ती मधुरतम दौर में

इजरायल और भारत की दोस्ती जगजाहिर है. भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस रिश्ते में और मधुरता आई. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह बयान दोनों देशों के पक्के रिश्ते की कहानी बताता है. हालांकि भारत में ईरान के लिए भी लोगों में जबरदस्त समर्थन है. बीते महीने अमेरिका-इजरायल हमले के दौरान भी भारत में ईरानियों के समर्थन के कई नजारे दिखे थे. 

यह भी पढ़ें - ईरान ने किया अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने का दावा, ट्रंप की सेना बोली- यह झूठ है
  

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Israel Relations, Benjamin Netanyahu, Benjamin Netanyahu On India, Benjamin Netanyahu On Gaza, Benjamin Netanyahu News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com